कोरोना पर पीएम की चेतावनी.. नहीं संभले तो होगा देशव्यापी असर
नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में कोरोना की स्थिति जानने के बाद प्रधानमंत्री ने देश को चेताते हुए कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर को यदि नहीं रोका गया, तो इसका देशव्यापी असर देखना पड़ सकता है। पीएम ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि, एक बार फिर टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट पर जोर देने की जरूरत है। महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, जैसे राज्यों में बढ़ रहे मामलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता व्यक्त की है।
पीएम मोदी ने कहा कि टेस्ट-ट्रैक और ट्रीट को फिर से गंभीरता से लेना होगा।. टेस्टिंग को बढ़ाना होगा, RT-PCR टेस्ट की संख्या 70 फीसदी से ऊपर लानी होगी। केरल-यूपी-छत्तीसगढ़ में रैपिड टेस्टिंग ही की जा रही है, जो चिंता का विषय है।अब टियर 2 और टियर 3 शहरों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, अगर इन्हें नहीं रोका तो गांवों में मामले बढ़ सकते हैं और फिर कोरोना को संभाल पाना मुश्किल होगा।
31 मार्च तक सभी ट्रेनें रद्द! रेलवे ने जारी किया बयान
पीएम ने कहा, दुनिया में कई कोरोना प्रभावित देश ऐसे हैं, जहां कोरोना की कई लहर सामने आई हैं। हमारे यहां भी कुछ राज्यों में अचानक से केस बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश जैसे देशों में पॉजिटिव रेट काफी बढ़ा है। यदि कोरोना की इस वेव को यहीं नहीं रोका गया तो देशव्यापी असर देखने को मिल सकता है।
मुख्यमंत्रियों से पीएम ने कहा कि, जनता को पैनिक मोड में नहीं लाना है, भय का माहौल नहीं बनाना है। हमें जनता को परेशानी से मुक्ति दिलानी है और पुराने अनुभवों को फिर से इस्तेमाल में लाना होगा।

Comments
Post a Comment