सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश

 
नई दिल्ली: कृषि कानून रद्द करने को लेकर किसान करीब दो महीने से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। वे ना ही सरकार के किसी प्रस्ताव को मानना चाहते हैं और ना ही कानून वापसी से कम उन्हें कुछ मंजूर है। किसान 26 जनवरी पर ट्रेक्टर रैली निकालने पर अड़े हुए हैं। इसी बीच सिंघु बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। किसानों के अनुसार, पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति 26 जनवरी पर किसान नेताओं की हत्या करने के लिए आया है। 

इंदौर: मिसाल बनीं निगमायुक्त प्रतिभा पाल, बेटे के जन्म के 12 दिन बाद लौटीं ऑफिस

 पकड़े गए संदिग्ध युवक ने सोनीपत के राई थाने के एक पुलिस अधिकारी का नाम लिया है। संदिग्ध का कहना है कि उसे एक पुलिस अधिकारी ने 26 जनवरी को कुछ गलत होने पर मंच पर बैठने वाले चार किसान नेताओं को गोली मारने के निर्देश दिए और नेताओं के फोटो भी साझा किए हैं। हालांकि, इस दावे पर अभी तक सरकार या हरियाणा पुलिस का कोई बयान नहीं आया है। इस व्यक्ति को अब पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

नहीं रहे माता की भेंटे गाने वाले नरेंद्र चंचल, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

संदिग्ध ने खुलासा करते हुए बताया कि, प्रदर्शनकारी किसानों की गतिविधियां जानने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। किसान हथियार लेकर जा रहे हैं या नहीं, यह सब जानकारियां निकालने के लिए वह 19 जनवरी से सिंघु बॉर्डर पर है। उसने कहा कि 26 जनवरी के दिन उनकी योजना प्रदर्शनकारी किसानों में ही मिल जाने की थी और अगर प्रदर्शनकारी परेड के साथ निकलते तो हमें उनपर फायर करने के निर्देश मिले थे।

गौरतलब है कि, किसानों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सरकार के साथ 12वें राउंड की बातचीत नाकामयाब होने के बाद किसान संग्ठानों ने आंदोलन में हिंसा की साजिश रचने का दावा किया है। इसी बीच बाद अब शुक्रवार को किसान आंदोलन की सुरक्षा समिति ने शुक्रवार की रात सिंघु बॉर्डर से एक व्यक्ति को पकड़ा है।


 

Comments