'लाठी-डंडे साथ लाना, तिरंगे के साथ अपना झंडा भी लगाना', राकेश टिकैत का वीडियो वायरल
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर जहां राजपथ पर देश का शौर्य और संस्कृति देखने को मिली। वहीं, दूसरी ओर किसानों की ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा भी देखने को मिली। इस हिंसा के बाद किसान संग्ठानों और किसानों के समर्थन में खुलकर खड़े हुए विपक्षी दलों ने भी इससे पल्ला झाड़ लिया है। इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उनके इस वीडियो के बाद सवाल उठ रहे है कि, क्या दिल्ली हिंसा पहले से सुनियोजित थी?
लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में किसान नेता राकेश टिकैत कहते नजर आ रहे हैं, 'सरकार मान नहीं रही है, ज्यादा कैंड़ी पड़ रही है सरकार। अपना ले आइओ झंडा, झंडा भी लगाना। लाठी-गोठी भी साथ रखिओ अपनी, झंडा लगाने के लिए. समझ जाइओ सारी बात। तिरंगा भी लगाना, अपना झंडा भी लगाना, ठीक है। अब सब आ जाओ अपनी जमीन बचाने। आ जाओ अपनी जमीन बचाने के लिए वरना जमीन नहीं बचनी. जमीन छीन ली जाएगी।'
राकेश टिकैत का वीडियो
टिकैत का वीडियो वायरल होने के बाद हिंसा के सुनियोजित षणयंत्र को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में आंदोलन के नाम पर इस तरह की हिंसा से देश भर में लोगों में आक्रोश है। सोशल मीडिया पर लगातार योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत से लोग सवाल पूछ रहे हैं।
केसरिया पगड़ी पहन छाए पीएम मोदी, जामनगर से मिला था उपहार
वायरल वीडियो पर राकेश टिकैत का कहना है कि, 'हमने कहा था कि अपनी लाठी ले आओ। कृपया मुझे डंडे के बिना कोई झंडा दिखाएं, मैं अपनी गलती स्वीकार करूंगा।' इसके साथ ही राकेश टिकैट ने कहा है, 'जिसने झंडा फहराया वो कौन आदमी था? एक कौम को बदनाम करने की साजिश पिछले 2 महीने से चल रही है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है उन्हें आज ही यहां से जाना होगा। जो आदमी हिंसा में पाया जाएगा उसे स्थान छोड़ना पड़ेगा और उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।'

Comments
Post a Comment