भारतीय सेना के सामने निकली ड्रैगन की हेकड़ी, पीछे हटे 10 हजार चीनी सैनिक
लद्दाख: पिछले साल गर्मियों से भारत-चीन के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए भीषण ठंड में भी लद्दाख में सैनिकों की तैनाती की गई है। इस भीषण ठंड में भारतीय जवान तो चट्टान की तरह डटे हुए हैं लेकिन चीनी सैनिकों की हेकड़ी निकल गई है। चीनी सैनिक ऐसे मौसम में टिक नहीं पा रहे हैं और लगातार पीछे हट रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एलएसी की पिछली पंक्ति से चीनी सेना लगातार खिसकती जा रही है।
कहा जा रहा है कि, फ्रंट पर चीनी सेना की स्थिति भले ही पहले जैसी बनी हुई है लेकिन कुछ ही समय में 10 हजार चीनी सैनिक एलएएसी से हट चुके हैं। हालात यहां तक खराब हैं कि अगर भारतीय सेना और चीनी सेना के बीच एलएसी के फ्रंट पर कोई हिंसक झड़प होती है, तो चीनी सेना को पीछे से कोई मदद नहीं मिल पाएगी।
सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, ऐसे किया वेलकम
चीनी सेना की बुरी हालत की वजह है मौसम। एक तरफ भारतीय सेना को दुनिया के सबसे ऊंचे समर क्षेत्र सियाचिन में न सिर्फ युद्ध लड़ने का अनुभव है, बल्कि वहां सेना हमेशा तैनात रहती है। इसलिए -30 और -040 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी डटी हुई है। वहीं चीनी सैनिक ऐसे हालात के सामने टिक नहीं पा रहे और फ्रंट पर मौजूद सैनिकों के अलावा पिछली पंक्ति में मौजूद सैनिकों को ल्हासा की तरफ भेजा गया है, ताकि चीनी सैनिक को हिमालय की वादियां और बर्फीले तूफान निगल न जाएं।
हालांकि चीनी सैनिक भले ही पीछे हट रहे हैं, लेकिन भारतीय सेना अपनी ताकत में किसी तरह की कमी नहीं कर रही। सूत्रों की मानें तो भारत गर्मियों तक इंतजार करेगा। ऐसी स्थिति में अगर बातचीत सफल रहती है और चीन पीछे हटता है, तभी भारत अपनी सेना की संख्या में कटौती करेगा। वर्ना भारतीय सैनिक चीनियों की आंखों में आंखें डाले मोर्चे पर डटे रहेंगे।

Comments
Post a Comment