बड़ी खबर: युद्ध की तैयारी कर रहा चीन!, LAC पर तैनात किए टैंक
लद्दाख: पूर्वी लद्दाख में बहरत-चीन के बीच तनाव अभी भी जारी है। इसी बीच चीन की नई साजिश सामने आई है। दरअसल, चीन ने भारतीय चौकियों के सामने टैंक तैनात कर दिए है। चीन ने एलएसी पर रेजांग ला, रेचिन ला और मुखोसरी पर टैंक तैनात किए हैं। बताया जा रहा है कि चीन ने सीमा पर भारतीय चौकियों के सामने 30-35 हल्के और आधुनिक टैंकों की तैनाती की है।
इंदौर: नए साल के साथ नए वायरस की एंट्री, हरकत में प्रशासन
हालांकि, भारत ने भी चीन को करारा जवाब देने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। भारत ने पहली बार 17 हजार फीट पर टैंक तैनात किए है। यह पहला मौका है जब भारत ने इतनी ऊंची पहाड़ी पर टैंकों की तैनाती की है। पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला, रेचिन ला और मुखोपरी की पहाड़ियों पर इन टैंकों की तैनात किया गया है।
गौरतलब है कि भारत-चीन के बीच मई से विवाद जारी है। जब चीन ने लद्दाख के अक्साई चिन की गलवान घाटी में भारत की ओर से सड़क निर्माण को लेकर आपत्ति जताई थी। 5 मई को भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद सैन्य गतिरोध पैदा हो गया। इसके बाद चीनी सैनिक 9 मई को सिक्किम के नाथू ला में भी भारतीय सैनिकों के साथ उलझ गए थे, जिसमें कई सैनिकों को चोटें आई थीं।
फ्री वैक्सीन पर डॉ हर्षवर्धन की सफाई, सिर्फ इन लोगों के लिए होगी मुफ्त
15 जून को लद्दाख के गलवान घाटी में भी भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस हिंसक झड़प के बाद भारत-चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था और युद्ध जैसे हालात बन गए थे। तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के बीच कई स्तर की बातचीत भी हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Comments
Post a Comment