लद्दाख से बड़ी खबर: फिर भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ
लद्दाख: लद्दाख में चीनी सेना ने एक बार फिर घुसपैठ की कोशिश की है। सेना ने भारतीय इलाके से एक चीनी सैनिक को दबोचा है। सूत्रों के मुताबिक, चीन का सैनिक शुक्रवार को पैंगोंग झील के दक्षिणी क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पकड़ा गया। पीएलए का सैनिक एलएसी को पार कर आ गया और भारतीय सैनिकों ने उसे हिरासत में ले लिया।
भारतीय सैनिक इस चीनी जवान से पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ के दौरान इस चीनी सैनिक ने बताया कि वो रास्ता भटक कर आ गया था। पूछताछ से संतुष्ट होने के बाद ही इस सैनिक को चीनी अधिकारियों को सौंपा जाएगा। अब पीएलए सैनिक के साथ स्थापित मानदंडों के अंतर्गत व्यवहार किया जा रहा है। सेना इस बात की जांच कर रही है कि इस चीनी सैनिक से किन हालातों में सीमा पार की है।
ऐसी ठंड: खाने के लिए उठाए और हवा में ही जम गए नूडल्स, -45 डिग्री है तापमान
सूत्रों के मुताबिक, चीनी सेना को ये जानकारी दे दी गई है कि उनका एक जवान भारत की कस्टडी में है। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर एक दूसरे से संपर्क में हैं। पिछले एक साल में ये दूसरी बार है जब कोई चीनी सैनिक पकड़ा गया है। गौरतलब है कि, पिछले साल मई से चल रहे तनाव के बाद ही भारतीय और चीनी सेना यहां तैनात है।

Comments
Post a Comment