अनोखा क्रिकेट: जब धोती-कुर्ता पहन खिलाड़ियों ने लगाए चौके-छक्के, संस्कृत में हुई कमेंट्री
भोपाल: देश में क्रिकेट को लेकर लोगों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। मैदान पर पेंट-शर्ट में क्रिकेट खेलते तो आपने कई लोगों को देखा होगा लेकिन माथे पर त्रिमुन्द और धोती-कुर्ता पहने मैदान में खिलाड़ियों को नहीं देखा होगा। कुछ ऐसा ही नजारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में देखने को मिला।
भोपाल के अंकुर मैदान में वैदिक ब्राह्मण एक खास टूर्नामेंट में धोती-कुर्ता पहनकर बल्ला-गेंद लेकर मैदान में उतरे। इतना ही नहीं कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में हुई। क्रिकेट खेल रहे पंडित आपस में भी संस्कृत में ही बात कर रहे थे। महर्षि वैदिक परिवार द्वारा आयोजित अंकुर मैदान में क्रिकेट का अनोखा नजारा दिखा।
कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग, 16 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाभियान
महर्षि महेश योगी क्रिकेट टूर्नामेंट में प्लेयर्स धोती-कुर्ता पहनकर बैटिंग-बॉलिंग और फिल्डिंग करते नजर आए। खेल का प्रारूप पूरी तरह से अलग दिखाई दिया। कॉमेंटेटर्स संस्कृत भाषा में कॉमेंट्री तक करते दिखे। महर्षि क्रिकेट टूर्नामेंट में सिर्फ वैदिक ब्राह्मणों को खेलने की अनुमति दी गई। प्रतियोगिता में खेल रहे सभी ब्राह्मण अपनी पारंपरिक वेशभूषा में दिखे।
टूर्नामेंट का मकसद, लोगों तक ये संदेश पहुंचाना था कि, ब्राह्मण सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं बल्कि दूसरी विधाओं में भी अव्वल हैं। आयोजन समिति के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी ने बताया, इसका मुख्य उद्देश्य लोगों में धर्म और संस्कृति के बारे में जागरूकता लाना भी है।

Comments
Post a Comment