सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर, ऐसे किया वेलकम



नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर सोमवार को किलकारी गूंजी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने घर नन्ही परी आने की खुशखबरी फैन्स को सुनाई थी, जिसके बाद से ही बधाइयों का तांता लग गया। विरुष्का की बेटी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और अब उसकी पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। 

यहां देखें विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर विरुष्का की बेटी की पहली तस्वीर शेयर की है। हालांकि फोटोज में बस बच्ची के पैर नजर आ रहे हैं लेकिन ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विराट-अनुष्का बने माता-पिता, घर आई नन्ही परी

तस्वीर को शेयर करते हुए विकास शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, "खुशियां आ चुकी हैं। परिवार में एक परी ने कदम रखा है।" तस्वीर पर विकास ने कई सारे कार्टून इमोजी बनाते हुए वेलकम भी लिखा है।

इससे पहले विराट कोहली ने अपने पिटा बनने की खबर शेयर करते हुए लिखा था, "हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।''

 



Comments