सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों का हंगामा, SHO को लगी तलवार

 


नई दिल्ली: दिल्ली में ट्रेक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन ख़त्म होता दिख रहा था लेकिन आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इस किसान आंदोलन के बीच एक बार फिर संघर्ष हुआ है। दिल्ली की सिंघु बॉर्डर पर किसानों और स्थानीय प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी हुई एक-दूसरे पर हमला लिया। 

जानिए कौन है लाल किले पर झंडा लगाने वाला शख्स, गांव से फरार परिजन

स्थानीय प्रदर्शनकारी शुक्रवार सुबह से ही किसान आंदोलनकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और हाईवे खाली करने की मांग की गई। दोनों गुटों में जारी संघर्ष और पत्थरबाजी के दौरान पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। हालांकि, इस बवाल के बीच कई लोगों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है। इसी बवाल के बीच SHO अलीपुर पर एक प्रदर्शनकारी ने तलवार से हमला किया। पुलिस ने हमला करने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

Comments