इंदौर एयरपोर्ट पर महिला ने खुद को बताया राहुल गांधी की पत्नी, कहा- वो मिलने नहीं आते, मैं जा रही हूं
इंदौर: इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक महिला ने जमकर हंगामा किया। दरअसल, ये महिला जबरन एयरपोर्ट के अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी, जबकि महिला के पास कोई टिकट नहीं था। बताया जा रहा है कि, महिला के पास चार-पांच बैग थे।
20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बनाया निशाना, सामने आए लालकिले में उपद्रव का वीडियो
इतना ही नहीं महिला ने जांच अधिकारियों को रौब दिखाते हुए खुद को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की पत्नी बताया। वह कह रही थी कि राहुल उससे मिलने नहीं आता, इसलिए वह उससे मिलने जा रही है। तुम सब मुझे सैल्यूट करोगे। हंगामा बढ़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को वहां से दूर ले गई।
लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा
पुलिस ने महिला के परिजनों की जानकारी निकाली तो पता चला कि वे परदेशीपुरा क्षेत्र में रहते हैं। एयरपोर्ट पर महिला द्वारा हंगामा करने की जानकारी पाकर परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे कभी-कभी दौरे पड़ते हैं तो इस तरह की हरकतें करने लगती है। पुलिस ने महिला को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Comments
Post a Comment