कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग, 16 जनवरी से शुरू होगा वैक्सीनेशन का महाभियान

 



नई दिल्ली: देश में कोरोना के खिलाफ आखिरी जंग 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है। कोरोना की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया गया है। सबसे पहले तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। 

इंदौर में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन, प्रशासन अलर्ट

बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स को लगाई जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है।

लद्दाख से बड़ी खबर: फिर भारतीय सीमा में चीनी सेना की घुसपैठ

आज की बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने Co-WIN वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली।

Co-WIN से कोरोना टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी, वैक्सीन के स्टॉक्स से जुड़ीं सूचनाएं, उन्हें स्टोर करने के तापमान और जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उन्हें ट्रैक करने जैसे काम होंगे।अब तक 79 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराया है।

 

Comments