इंदौर: रथ पर विराजे रणजीत बाबा, प्रभातफेरी में उमड़ा जनसैलाब

 


इंदौर: आज रणजीत अष्टमी के मौके पर शहर के प्रसिद्द रणजीत हनुमान मंदिर पर आस्था का माहौल नजर आया। हर बार की तरह इस बार भी रणजीत बाबा की प्रभातफेरी निकाली गई। कोरोना के चलते प्रभातफेरी का स्वरूप छोटा कर इसे मंदिर परिसर में ही निकाला गया। इस प्रभातफेरी में शामिल होने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। सुबह 4 बजे से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान चारो तरफ 'जय रणजीत' और 'जय श्री राम' के जयघोष ही सुनाई दे रहे थे। 


 

इंदौर की बेटी बनीं मिसाल, पिता की मौत के बाद फ्लाइंग ऑफिसर बन पूरा किया सपना

इस अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद रणजीत बाबा को फूलों से सजे रथ पर विराजित किया गया। उनके श्री विग्रह का 3 फीट की इलायची से बनी मद्रासी माला पहनाई गई थी। साथ ही मंदिर पर 11 क्विंटल फूलों से श्रृंगार किया गया था। भक्तों द्वारा लगातार जय रणजीत जय घोष लगाए जा रहे थे। जनसमूह के चलते मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं थी।


 

बड़ी खबर: युद्ध की तैयारी कर रहा चीन!, LAC पर तैनात किए टैंक

मुख्य पुजारी प. दीपेंद्र व्यास ने बताया कि हर साल यहां निकलने वाली प्रभातफेरी में हजारों की संख्या में लोग उमड़ते है। हालांकि इस बार कोरोना के चलते मंदिर परिसर में यात्रा मन्दिर परिसर में निकली गई है। लोगों का मानना है कि ढाल और तलवार लिए हनुमानजी भक्तों को जीत का आर्शीवाद देते है।

Comments