इंदौर: नए साल के साथ नए वायरस की एंट्री, हरकत में प्रशासन
इंदौर: नए साल के पहले ही दिन शहर में एक और नए वायरस की एंट्री हो गई है। इस वायरस से 50 कौओं की मौत हो गई है। शहर के एक हरे-भरे इलाके में मृत पाए गए कौओं में बर्ड फ़्लू की पुष्टि हुई है। बर्ड फ्लू से इतनी बड़ी संख्या कौओं की मौत से प्रशासन अलर्ट हो गया है और सतर्कता बरतते हुए सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों का पता लगाने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
एक और खुशखबरी: देश में फ्री होगी कोरोना वैक्सीन
जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पूर्णिमा गडरिया ने कहा, 'रेसीडेंसी क्षेत्र के स्कूल डेली कॉलेज के परिसर में मंगलवार को करीब 50 कौए मृत पाए गए थे। पशु चिकित्सा विभाग ने इनमें से कुछ कौओं के शव परीक्षण के दौरान नमूने लेकर भोपाल की एक प्रयोगशाला में इनकी जांच कराई, तो इनमें बर्ड फ्लू फैलाने वाले वायरस एच5एन8 की पुष्टि हुई।'
देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड को मंजूरी
उन्होंने बताया कि रेसीडेंसी क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों को खोजने के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया गया है। इन मरीजों के नमूने लिए जाएंगे और इन्हें बर्ड फ्लू की जांच के लिए भेजा जाएगा।पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक प्रमोद शर्मा ने बताया, 'डेली कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मरे मिले सभी कौओं को सुरक्षित वैज्ञानिक विधि से दफना दिया गया है।

Comments
Post a Comment