20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बनाया निशाना, सामने आए लालकिले में उपद्रव का वीडियो


नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन किसानों ने राजधानी दिल्ली में जो तांडव किया, उसने देश को शर्मसार कर दिया। ट्रेक्टर रैली के दौरान किसान बेकाबू हो गए और पुलिस बैरीकीटिंग को तोड़ते हुए दिल्ली में घुस गए। इस दौरान कई जगह पुलिस और किसानों के बीच भिडंत हुई, जिसमें 300 पुलिसकर्मी घायाल हो गए हैं। इतना ही नहीं, किसान लाल किले की प्राचीर में घुस गए और तिरंगे के साथ निशान साहिब का झंडा लगा दिया। लाल किले में भी किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सामने आ रहे है। 

'लाठी-डंडे साथ लाना, तिरंगे के साथ अपना झंडा भी लगाना', राकेश टिकैत का वीडियो वायरल

हाल ही में सामने आए लाल किले के वीडियो-फोटो में देखा जा सकता है कि, कैसे किसानों ने वहां उत्पात मचाया। उपद्रवियों ने लाल किले के एंट्री पॉइंट को तहस-नहस कर दिया। टिकट बुकिंग काउंटर और सुरक्षाबलों के ऑफिस में भी जमकर तोड़फोड़ की। एंट्री प्वाइंट पर उपद्रवियों ने मशीनें तोड़ दी, बैरिकेड्स तोड़ दिए है। पुलिस अब इन स्थानों की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रही है, ताकि बदमाशों और उपद्रवियों के खिलाफ सबूत इकट्ठा किया जा सके।

केसरिया पगड़ी पहन छाए पीएम मोदी, जामनगर से मिला था उपहार

यही नहीं लाल किले के एक किनारे पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी एक गड्ढे के ऊपर फंस गए थे। यहां से उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों को धक्का दे देकर गिरा गिया। वीडियो को देखकर पता चलता है पुलिसवालों को  दंगाइयों ने 20 फीट ऊंची लाल किले के दीवार से धक्का देकर गिरा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बैरिकेडिंग के पास चिपक गए थे और सामने से उपद्रवी उन्हें पीछे धकेल रहे थे। इस दौरान कई पुलिसकर्मियों गड्ढ़े में गिर गए. उन्हें गंभीर चोटे लगी हैं।  अभी गड्ढे में पुलिसकर्मियों के पैरों का निशान देखा जा सकता है।

लाल किले की प्राचीर पर चढ़कर किसानों ने फहराया केसरिया झंडा

वीडियो में दिख रहा है कि लाल किले के कैंपस के अंदर सुरक्षाकर्मी एक किनारे पर फंसे हैं, यहां प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर डंडों से हमला कर रहे हैं। पुलिसकर्मी बचने के लिए किनारे आ जाते हैं। इसके बावजूद उपद्रवी नहीं रूकते हैं। उपद्रवी इतनी संख्या में हैं कि पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ते हैं। लाठियों की चोट से कई पुलिसकर्मी कई फीट गहरे गड्ढे में गिर जाते हैं।  इसके बावजूद उपद्रवियों का हमला जारी रहता है और वे बैरिकेड तोड़ देते हैं।

हुड़दंगियों ने लाल किले में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया है ताकि किसी की पहचान न हो सके। लाल किले में हुड़दंग के बाद सामान बिखरा पड़ा है। सीआरपीएफ की गाड़ी को उपद्रवियों ने उलटकर रख दिया। सुरक्षाकर्मियों के कमरे में अभी भी पुलिसकर्मियों के जैकेट, टूटे शीशे, टूटी कुर्सियां, टूटे टेबल अभी भी देखे जा सकते हैं।

लाल किले में उपद्रवियों ने इंडिया गेट से पहुंची झाकियों को भी नुकसान पहुंचाया है। उपद्रवियों ने राम मंदिर की झांकी और  केदारनाथ मंदिर की झांकी को निशाना बनाया है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को इंडिया गेट से चलकर झांकियां लाल किला ही जाती हैं।


Comments