जानिए कौन है लाल किले पर झंडा लगाने वाला शख्स, गांव से फरार परिजन


नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर रैली के नाम राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारियों ने जो उत्पात मचाया, वो पूरे देश ने देखा। उपद्रवियों ने न सिर्फ तोड़फोड़ मचाई बल्कि पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की। इतना ही नहीं, लाल किले की प्राचीर में घुसकर इन लोगों ने निशान साहिब का झंडा तक फहरा दिया। अब पुलिस इन दंगाइयों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। लाल किले पर झंडा लगाने वाले अब पुलिस की रडार पर है। 

इंदौर एयरपोर्ट पर महिला ने खुद को बताया राहुल गांधी की पत्नी, कहा- वो मिलने नहीं आते, मैं जा रही हूं

पुलिस की सख्ती को देखते हुए अब ये लोग गिरफ्तारी से बचने के लिए भागते-छिपते फिर रहे हैं। खबरों के मुताबिक़, झंडा लगाने वाले शख्स के परिवार वाले और उसके समर्थक ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव से फरार हो गए है। लाल क़िला पर झंडा लगाने वाले युवक की पहचान पंजाब के तरनतारन के गांव तारा सिंह के जुगराज सिंह के तौर पर की गई है। जैसे ही पुलिस द्वारा सख्ती किए जाने की भनक लगी, जुगराज के माता-पिता घर में बुजुर्गों को छोड़कर भाग गए हैं।

20 फीट के गड्ढे में पुलिसकर्मियों को दिया धक्का, झाकियों को बनाया निशाना, सामने आए लालकिले में उपद्रव का वीडियो

 जब जुगराज ने झंडा लगाया था तब उसके दादा मेहल सिंह ने कहा था, 'बारी कृपा है बाबे दी, बहोत सोहन है।' एक दिन बाद जब उनसे अपने पोते के कृत्य के बारे में पूछा गया तो बोले, 'हम नहीं जानते कि क्या हुआ या कैसे हुआ, वह एक अच्छा लड़का है, जिसने हमें कभी भी शिकायत करने का कोई मौका नहीं दिया है। जुगराज सिंह मैट्रिक पास है। ट्रेक्टर रैली में शामिल होने के लिए 24 जनवरी को गांव से दो ट्रैक्टर ट्रालियां निकली थी, जिसमें जुगराज भी शामिल हो गया था। 

'लाठी-डंडे साथ लाना, तिरंगे के साथ अपना झंडा भी लगाना', राकेश टिकैत का वीडियो वायरल

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस जुगराज के घर पर लगातार दबिश दे रही है लेकिन हर बार उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। जुगराज के घर पर भी मौजूद ग्रामीण ने कहा कि 'टीवी पर इस घटना को देखा था। जुगराज का कृत्य निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इस युवा और निर्दोष लड़के को लाल क़िला पर झंडा लगाने के परिणाम नहीं पता थे। पहले से ऐसी कोई योजना नहीं थी, किसी ने उसे एक झंडा दिया और उसे फहराने के लिए कहा और वह ऊपर चढ़ गया।'


 



Comments