देश को मिली पहली कोरोना वैक्सीन, कोविशील्ड को मंजूरी
नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद देश को कोरोना वैक्सीन मिल गई है। नए साल पर देशवासियों को कोरोना वैक्सीन का तोहफा मिला है। कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट कमेटी के एक्सपर्ट्स की अहम् बैठक में ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार किया गया. जिसके बाद सीरम इंस्टीट्यूट द्वारा बनाई जा रही कोविशील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।
एक और खुशखबरी: देश में फ्री होगी कोरोना वैक्सीन
बैठक के अंदर से मिली जानकारी के मुताबिक इस बैठक में फाइजर, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट तीनों को एक के बाद एक अपना-अपना प्रेजेंटेशन देना था। इस बैठक में जायडस कैडिला भी शामिल हुई है। सीरम इंस्टीट्यूट का प्रेजेंटेशन हो चुका है, जिसके साथ ही कोविशील्ड के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है।

Comments
Post a Comment