सामने आई विरुष्का की बेटी की पहली फोटो, बताया क्यूट name



मुंबई: बेटी को जन्म देने के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की फोटो फैंस को बता दी है। अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है। अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है।

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है। आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता...कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं। नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया।''

इससे पहले अपने पिता बनने की जानकारी खुद विराट कोहली ने पोस्ट कर दी थी। विराट कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा था, ''हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सबको थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।'


Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश