Posts

Showing posts from February, 2021

'अंबानी को हमसे कोई खतरा नहीं, उनसे कभी कोई लड़ाई नहीं करेंगे', जैश-उल-हिंद ने साझा किया बैनर

Image
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े उद्योगपति के घर के बहार संदिग्ध कर खड़ी करने को लेकर आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद का कदम बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि जैश-उल-हिंद ने एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है लेकिन आतंकी संगठन ने इससे इनकार कर दिया है। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जैश-उल-हिंद का बैनर साझा किया है। इस बैनर में कहा गया है कि, उन्होंने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी और मीडिया में प्रसारित पत्र फर्जी है। जैश उल हिंद का बैनर माने जाने वाले इस बैनर में दावा किया गया है कि वे कभी भी कुफ्र से पैसा नहीं लेते हैं और भारतीय उद्योगपतियों के साथ कभी कोई लड़ाई नहीं करेंगे। बैनर की हेडिंग में लिखा है, 'जैश उल हिंद से अंबानी को कोई खतरा नहीं।' पुंडूचेरी-केरल की नर्स, असम का गमछा पहन पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका इस पत्र में कहा गया है कि 'आज सुबह हमने देखा कि भारतीय मीडिया में खबर चल रही है कि हम "जैश उल हिंद" ने भारतीय व्यवसायी मुकेश अंबानी के घर के बाहर हुई घटना की जिम्मेदारी ली है। हमें जैश उल हिंद के नाम से एक टेलीग्राम अकाउंट के बारे में भी पता चला...

पुंडूचेरी-केरल की नर्स, असम का गमछा पहन पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका

Image
नई दिल्ली: देश में कोरना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो गई है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसके अलावा 45 से 59 साल के उन लोगों को टीका लगाया जाएगा जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह-सुबह एम्स पहुंचकर कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन 'कोवैक्सीन' की पहली डोज ली। पीएम मोदी के टीकाकरण के बाद एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि, अब वैक्सीनेशन की रफ़्तार और तेज होगी।  इस मौके पर एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे। पुडुचेरी की नर्स सिस्टर पी निवेदा ने पीएम मोदी को कोवैक्सीन की पहली डोज दी। उनकी मदद के लिए केरल की नर्स सिस्टर रोसम्मा अनिल भी मौजूद थीं। एम्स में वैक्सीन लेने के दौरान चुनावी राज्य असम का गमछा ओढ़ा हुआ था, जो असम की महिलाओं के आशीर्वाद का प्रतीक है। पीएम इस गमछे को कई मौके पर पहन चुके हैं। मार्च से 'दूध_100_रूपये_लीटर'!, आम आदमी पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार? मेदांता अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉक्टर नरेश त्रेहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के इस कदम के बाद कोरोना वैक्सीनेशन...

मार्च से 'दूध_100_रूपये_लीटर'!, आम आदमी पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

Image
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर आम जनता पर बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही रसोई गैस के दाम भी आसमान छु रहे है। इसी बीच आम आदमी को झटका देने वाली एक और खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि, दूध की कीमत भी सैकड़ा पार होने जा रही है। ट्विटर पर '#1मार्च_से_दूध_100_लीटर ट्रैंड' कर रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक मार्च से दूध की कीमत 100 रूपये लीटर होगी।  फ्री में नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने तय की कीमत इस खबर को सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेता मलकीत सिंह के हवाले से पेश किया जा रहा है। डिजीआना न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।  ट्विटर यूजर्स ने इसे देश में ट्रैंडिग पर ला दिया है। इस हैशटैग के साथ अभी तक 78 हजार से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. जिसमें कीमतें बढ़ने का दावा किया जा रहा है। लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त वायरल खबर में लिखा है 'सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दूध के दाम बढ़ने की बात कही है। भारतीय किसान यूनि...

फ्री में नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने तय की कीमत

Image
  गुजरात: डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब आम आदमी के टीकाकरण की बारी आई है। 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को टिका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि, सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त कगाया जाएगा। वहीं, जो लोग प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाएंगे उन्हें शुल्क देना होगा। गुजरात की विजय रूपाणी सरकार ने कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। सरकार के मुताबिक़, निजी अस्पताल में टिका लगवाने के लिए 150 रूपये निर्धारित किए गए है। इसके अलावा 100 रूपये का प्रशासनिक चार्ज देना होगा। कुल मिलाकर निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए 250 रूपये चुकाने होंगे।   लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त अहमदाबाद में एक मार्च से आम नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। अहमदाबाद में अभी तक अस्पताल में टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया गया है, लेकिन अब आम नागरिकों को शहर के कई केंद्रों पर कोर...

लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त

Image
  मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त नियम लागू किए जा रहे है। नागपुर सहित विदर्भ के पांच जिलों में दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। ये जिले हैं अमरावती, वुलढाना, यवतमाल, वासिम , अकोला. विदर्भ के इन जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और सभी सरकारी दफ्तर दो दिनों तक बंद रहेंगे। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान जरुरी सामानों की दुकाने खुली रहेंगी। दूध, सब्जी, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। शहर के लोगों को बेवजह घर से बाहर न आने के लिए भी आवाहन किया गया है। अगर कोई घर से बाहर आता है तो उसे सही वजह बतानी पड़ सकती है। कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा कर चुके हैं संदिग्ध, एक महीने से कर रहे थे रेकी बता दें कि विदर्भ में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले है।अमरावती में 5 दिनों के अंदर 4061 नए कोरोना के मरीज मिले हैं और 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, बीते शुक्रवार को नागपुर में कोरोना के 1074 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। लातूर जिले म...

कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा कर चुके हैं संदिग्ध, एक महीने से कर रहे थे रेकी

Image
मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बहार मिली एक संदिग्ध गाड़ी की जांच पड़ताल में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ा सबूत मिला है। पुलिस मुकेश अंबानी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी जांच में पता चला है कि, ये संदिग्ध कार 24 फरवरी को रात एक बजे मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी की गई थी। इससे पहले रात 12:30 बजे ये कर काजी अली जंक्शन पहुंची थी और करीब 10 मिनट वहां रुकी थी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि संदिग्ध एंटीलिया की बीते एक महीने से रेकी कर रहे थे। इतना ही नहीं, संदिग्धों ने कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का भी पीछा किया। इस कार से 20 नंबर प्लेट मिली हैं और इनमें से कई नंबर ऐसे भी हैं जो मुकेश अंबानी के स्टाफ और काफिले में चलने वाली गाड़ियों के हैं।  'नीता भाभी, ये तो ट्रेलर है.. पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है'.. संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने उड़ाए होश इसके अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच को मुलुंड टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें रात 3 बजकर 05 मिनट पर सफेद इनोवा कार मुलुंड टोल क्रॉस कर ठाणे शहर में एंट्री कर र...

'नीता भाभी, ये तो ट्रेलर है.. पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है'.. संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने उड़ाए होश

Image
मुंबई: गुरूवार को मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया जब देश के सबसे सबसे बड़े उद्योगपति और सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहार एक संदिग्ध कार मिली। इस कार में जिलेटिन की 20 छड़े मिली है और साथ ही एकबैग भी बरामद किया गया है। इस बैग पर मुंबई इंडियन्स लिखा हुआ। इस बैग में से क्राइम ब्रांच को एक चिट्ठी भी मिली है। इस चिठी को पढ़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए है। चिट्ठी में लिखा है- "नीता भाभी और मुकेश भैय्या फैमिली यह एक झलक है। अगली बार यह समान पूरा होकर आएगा। तुम पूरा फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है। संभल जाना।" स्पोर्ट्स सिटी बना अहमदाबाद, मोटेरा बना नरेंद्र मोदी स्टेडियम एंटीलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद मुकेश अंबानी की सुरक्षा को अब सीआरपीएफ ने भी रिव्यू किया है। मुकेश अंबानी के क्लोज प्रोटेक्शन में तैनात कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक़, सीआरपीएफ के करीब 58 कमांडो मुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात हैं। वैसे मुकेश अंबानी को Z+ सुरक्षा मिली हुई है।   कार मिलने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच के साथ-साथ एंटी टेररिज्म स्क्वायड...

स्पोर्ट्स सिटी बना अहमदाबाद, मोटेरा बना नरेंद्र मोदी स्टेडियम

Image
  अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। मोटेरा स्टेडियम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में नए नाम का ऐलान किया है। अमित शाह ने ऐलान किया कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि 6 महीने में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा। नरेंद्र मोदी ने बतौर गुजरात सीएम इसका सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ। नए स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे हाइटेक स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया है। इस स्टेडियम में आज पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इस स्टेडियम में दर्शकों की कुल क्षमता 1,32,000 है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस मैच में 50 फीसदी दर्शकों को अनुमति दी गई है। मोटेरा से पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) दुनिया का सबसे बड़ा क...

पंजाब पुलिस के सामने रैली में बोला लक्खा सिधाना, दिल्ली जाने के लिए तैयार रहे युवा

Image
  पंजाब: गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के जिस आरोपी लक्खा सिधाना की पुलिस को तलाश है, वह मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में हुई किसान रैली में दिखाई दिया। उसने यहां रैली को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। लक्खा ने किसान संग्ठानों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, वो तैयार रहे, जब भी दिल्ली से बुलावा आए हम वहां तुरंत पहुंचेंगे। बठिंडा में हुई जिस किसान रैली में ये एक लाख का इनामी आरोपी लक्खा सिधाना मौजूद था, वहां पंजाब पुलिस भी तैनात थी। जब पंजाब पुलिस से सवाल हुआ कि उन्होंने लक्खा को क्यों गिरफ्तार नहीं किया, तो पंजाब पुलिस ने कहा कि लक्खा के खिलाफ उनकी पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है, ऐसे में यहां उनका काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का है। 'क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?', बच्ची के सवाल पर राहुल गांधी ने यूं दिया जवाब.. लक्खा सिधाना ने यहां अपने संबोधन में युवाओं को किसान आंदोलन से जुड़ने को कहा और साथ ही अपील की कि अगर दिल्ली पुलिस पंजाब के युवाओं को पकड़ने आती है, तो गांवों में इकट्ठे हो और उन्हें घेर लें। लक्खा की ओर से केंद्र सरकार पर किसानों और प्रद...

'क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?', बच्ची के सवाल पर राहुल गांधी ने यूं दिया जवाब..

Image
नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर, तो कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे चारो तरफ उनकी चर्चा होने लगती है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कभी भी अपने निजी जीवन को लेकर किसी भी तरह का ना तो बयान दिया है और ना ही चर्चा की है। इन दिनों वह लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी पुंडूचेरी पहुंचे थे। यहां उनसे एक बच्ची से ऐसा सवाल पूछ लिया, जो अब सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, पुंडुचेरी में राहुल गांधी स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सभी को पता चल ही गया कि, राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड है या नहीं। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। हर समय सफ़ेद कुर्ते-पायजामे में दिखने वाले राहुल गांधी नीले रंग की टी-शर्ट और पैंट में दिखे। यहां उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए हर अवाल का जवाब दिया। इनमें से कुछ सवाल उनके निजी जीवन से भी जुड़े थे।  लॉकडाउन रिटर्न्स: कई शहरों में पूरी तरह पाबंदी, कहीं लगा नाईट कर्फ्यू इस दौरान जब एक लड़की ने उन्हें 'सर' कहकर पुकारा तो र...

लॉकडाउन रिटर्न्स: कई शहरों में पूरी तरह पाबंदी, कहीं लगा नाईट कर्फ्यू

Image
  मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने फिर से सख्ती शुरू कर दी है। पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए है। इसके साथ पुणे और नासिक में नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके तहत रत 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा यवतमाल, अमरावती और अचलपुर में पूरी तरह से लॉकडाउन लगा दिया गया है।  वैक्सीन लगवाने के लिए किया मेकअप, फिर हुआ कुछ ऐसा.. अस्पताल से पहुंचीं थाने राज्य के तीनों शहरों में आज रात 12 बजे से लॉकडाउन लग जायगा, जो 1 मार्च सुबह 8 बजे तक रहेगा।हालांकि, लॉकडाउन के दौरान सभी इमरजेंसी सेवाएं चालु रहेंगी। इधर, मुंबई में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 1355 इमारतों को सील किया गया है। इसके अलावा किसी भी इमारत में 5 से अधिक मरीज होने पर उसे एहतियातन सील करने का प्रावधान है।  बढ़ रहा कोरोना, पांच केस पर सील होगी बिल्डिंग, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगा नाईट कर्फ्यू राज्य सरकार ने सख्ती बरतते हुए सभी राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने का ऐलान क...

वैक्सीन लगवाने के लिए किया मेकअप, फिर हुआ कुछ ऐसा.. अस्पताल से पहुंचीं थाने

Image
  नई दिल्ली: दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल गई है और लोगों में इसको लेकर होड़ मची हुई है। हालांकि, वैक्सीन लगवाने को लेकर सभी देशों की सरकार ने कुछ नियम बनाए है, उसके मुताबिक़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कई देशों में पैरामेडिकल स्टाफ, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद 50 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि, दो महिलाएं वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद थाने पहुंच गई। दरअसल, अमेरिका में भी दूसरे देशों की तरह ज्यादा उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में फ्लोरिडा की रहने वाली दो महिलाओं ने पहले वैक्सीन लगाने के लिए नया तरीका निकाला। इन दोनों महिलाओं ने ऐसा मेकअप किया, जिससे वह बुजुर्ग दिखने लगी। मेकअप करके दोनों महिलाए वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गई। ख़ास बात तो ये है कि, इनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। हालांकि, इनकी चालबाजी सफल नहीं हुई और थाने पहुंच गई।  चमोली हादसे में उठा पिता का साया, अब चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाएंगे सोनू सूद पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं की उम्र 34 और 44 साल है, लेकिन उन्होंने इतनी अच्छी तरह से अप...

चमोली हादसे में उठा पिता का साया, अब चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाएंगे सोनू सूद

Image
  मुंबई: कोरोना काल में कई गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उत्तराखंड के चमोटी में हुई त्रासदी को लेकर भी सोनू सक्रिय हैं और अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हादसे में अपने पिता को खोने वाली चार बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि चमोली हादसे में टिहरी जिले के आलम सिंह पुंडीर की मौत हो गई। जिस समय ये त्रासदी आई, तब आलम एक टनल में ही काम कर रहे थे। वे पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन बताए गए हैं। उनके निधन से पूरा परिवार बेबस और बिना सहारे के रह गया है। आलम की चार बेटियां भी हैं जो अपने पिता के जाने से बुरी तरह टूट गई हैं। बढ़ रहा कोरोना, पांच केस पर सील होगी बिल्डिंग, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगा नाईट कर्फ्यू  अब सोनू सूद की तरफ से इन बेटियों को नया भविष्य देने की तैयारी है। एक्टर की टीम ने बताया है कि सोनू इस परिवार की चारों बेटियों को गोद लेना चाहते हैं। वे उनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक, हर खर्चा उठाने को तैयार हैं। इस बारे में सोनू सून ने एक न्यूज पोर्टल से बात भी की है। एक्टर ने कहा है- ये हर नागरिक की जिम्मेद...

बढ़ रहा कोरोना, पांच केस पर सील होगी बिल्डिंग, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगा नाईट कर्फ्यू

Image
  मुंबई: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। कोरोना के केंद्र बने महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के 8 जिलों में कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी आई है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सख्त गाइलाइंस जारी करते हुए सरकार ने अमरावती में वीकेंड पर लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है। दरअसल, महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना के 5427 नए मामले आए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा 38 लोगों ने दम तोड़ा है। राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार से ऊपर है। वहीं, मुंबई की बात करें तो शहर में पिछले एक दिन में 736 केस सामने आए है। हालात को पटरी से उतरते देख बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।  राज्य में अब होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिस सोसाइटी में कोरोना के 5 से ज्यादा केस आएंगे उसे सील कर दिया जाएगा। विदर्भ के यवतमाल में 28 फरवरी और अमरावती में एक दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा शादी या सार्वजनिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लो...

आखिरकार ड्रैगन ने किया कबूल, गलवान की हिंसक झड़प में मारे गए थे चीनी सैनिक

Image
  लद्दाख: लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत-चीन के बीच का तनाव अब कम होने लगा है। दोनों देशों में हुए समझौते के बाद सेनाएं अपनी-अपनी जगह से पीछे हटने लगी है। इसी बीच चीन ने पहली बार माना है कि, गलवान में सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में उसके भी सैनिक मारे गए थे। चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की जानकारी साझा की है।  भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन! बेकाबू हो रहा कोरोना  ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया। ये है- पीएलए शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग ज़ुओरन। इसमें चार की मौत गलवान के खूनी झड़प में हुई थी, जबकि एक की मौत रेस्क्यू के वक्त नदी में बहने से हुई थी। आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, प्रेमी के लिए की थी 7 लोगों की हत्या हालांकि, चीन इस झड़प में मरने वाले अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है। बीते दिनों नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बताया था कि गलवान घाटी की झड़प के बाद...

भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन! बेकाबू हो रहा कोरोना

Image
मुंबई: देश में भले ही कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा हो लेकिन ख़तरा अभी भी  टला नहीं है। कोरोना के कम होते मामलों के बीच लोग फिर लापरवाह हो गए और ना मास्क लगा रहे हैं, न ही ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसी बीच कोरोना संक्रमण में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, प्रेमी के लिए की थी 7 लोगों की हत्या    महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती इलाके में फिर से लॉकडाउन लगने की संभावना है। अमरावती और अकोला इलाके में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकोला में पिछले 3 दिनों में 500 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रोजाना 30-35 मामले ही सामने आ रहे थे।सूत्रों के मुताबिक मामलों को बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन की घोषणा करने पर विचार कर रहा है। बदलते जम्मू-कश्मीर की गवाही देता ये मंदिर, 31 साल बाद फिर सुनाई देंगे मंत्रोच्चार दूसरी ओर महाराष्ट्र के अमरावति इलाके में भी कोरोना...

आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, प्रेमी के लिए की थी 7 लोगों की हत्या

Image
  नई दिल्ली: भारत को आजादी मिलने के बाद पहली बार किसी महिला को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। 7 हत्याओं के मामलों में शबनम को फांसी दी जाएगी। निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट और फिर राष्ट्रपति भवन तक ने उसकी फांसी की सजा बरक़रार रखी है। प्रेमी के प्यार में पागल इस महिला ने अपने माता-पिता भाई-बहन सहित 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामला 2008 का है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में बावनखेड़ी गांव में शिक्षक शौकत अली पत्नी हाशमी, बेटा अनीस, राशिद, बहू अंजुम और इकलौती बेटी शबनम के साथ रहते थे। पिता ने इकलौती बेटी को बड़े लाड़-प्यार से पाला था और उसे बेहतर शिक्षा दी जिसकी बदौलत शबनम की शिक्षामित्र में नौकरी भी लग गई थी। बदलते जम्मू-कश्मीर की गवाही देता ये मंदिर, 31 साल बाद फिर सुनाई देंगे मंत्रोच्चार इसी दौरान शबनम को गांव के आठवीं पास युवक सलीम से प्यार हो गया और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग-अलग जाति के मुस्लिम होने की वजह से दोनों की शादी के लिए शबनम के घर वाले तैयार नहीं थे। शबनम जहां सैफी थीं वहीं सलीम पठान बिरादरी का था।  परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शबनम आए दिन अपन...

बदलते जम्मू-कश्मीर की गवाही देता ये मंदिर, 31 साल बाद फिर सुनाई देंगे मंत्रोच्चार

Image
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की तस्वीर बदल रही है। आतंकवाद से सुलग रहे जम्मू-कश्मीर में अब अमन और शांति बहाल हो रही है। ऐसा इसलिए क्योकि श्रीनगर का शीतलनाथ मंदिर 31 साल बार एक बार फिर खोल दिया गया है। बसंत पंचमी के मौके पर यहां विशेष पूजा भी आयोजित की गई। दरअसल, घाटी में आतंकवाद की शुरुआत और हिंदू विरोधी माहौल बनने के बाद से यह मंदिर बंद था। अब जब घाटी में हालात सामान्य हो गए हैं, तो हब्बा कदल इलाके में स्थित इस मंदिर को फिर से भक्तों के लिए खोल दिया गया है। बसंत पंचमी पर मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची एक श्रद्धालु ने बताया कि, मंदिर को फिर से खोलने में स्थानीय लोग, खासतौर पर मुस्लिम समुदाय का काफी सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि लोग यहां पहले पूजा करने आते थे, लेकिन आतंकवाद के कारण इस मंदिर को बंद कर दिया गया था। आसपास रहने वाले हिंदू भी पलायन कर गए थे। अब मुस्लिम समुदाय के लोगों के सहयोग से मंदिर को पुन: खोल दिया गया है। खुलासा: दिल्ली हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन, कई भारतीय पत्रकार भी शामिल शीतलनाथ मंदिर में पूजा करा रहे रविंदर राजदान ने कहा कि मंदिर को फिर से खोलने में स्थानीय मुस्लिमो...

खुलासा: दिल्ली हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन, कई भारतीय पत्रकार भी शामिल

Image
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर रैली के नाम पर राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में दंगा भड़काने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश में पाकिस्तान का हाथ है। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, किसान आंदोलन को हिंसक रूप देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खालिस्तानी आतंकियों के साथ बैठक की थी। इसके लिए आईएसआई ने कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दुतावास के जरिए खालिस्तानी आतंकियों के साथ कई राउंड की बैठक की थी। चर्चा में हैं ये किसान, काम के लिए खरीद लिया 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर भारत में हो रहे किसानों के आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय रंग देने के लिए भारत के कुछ ऑनलाइन न्यूज पोर्टल को साजिश में शामिल किया गया था। बैठक में ये फैसला किया गया था कि उन्हीं न्यूज पोर्टल को प्लान में शामिल करना है, जो मोदी सरकार के खिलाफ हैं और जो वामपंथी विचारधारा के है। इस कड़ी में कई भारतीय पत्रकारों को भी साजिश में शामिल किया गया जो लगातार पीटर फेडरिक के भारत विरोधी ट्वीट को...

चर्चा में हैं ये किसान, काम के लिए खरीद लिया 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर

Image
मुंबई: कृषि कानून को लेकर चल रहे आन्कोलन को लेकर तप किसान चर्चा में बने ही हुए हैं लेकिन एक किसान ऐसा भी है, जो अपने निराले काम के लिए इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दरअसल, इस किसान अपने काम के लिए 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद लिया है। एक किसान के पास हेलीकॉप्टर सुनकर अजीब जरुर लगा होगा लेकिन ये सच है। महाराष्ट्र के भिवंडी के रहने वाले किसान जनार्दन भोईर को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया। किसानी करने के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का भी बिजनेस है। अपने काम के सिलसिले में उन्हे कई बार देश के अलग अलग हिस्सों में जाना पड़ता है। अब वो हेलीकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे।  किसान आंदोलन से सिंघु गांव के लोगों को हो रही परेशानी, 15 मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे में तय कर रहे लोग किसान जनार्दन भोईर आजकल इस हेलीकॉप्टर का ट्रायल भी ले रहे हैं। जनार्दन का कहना है कि डेयरी के कारोबार के लिए उन्हें अक्सर पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान जैसे इलाकों में जाना पड़ता है। 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदकर उन्हो...

किसान आंदोलन से सिंघु गांव के लोगों को हो रही परेशानी, 15 मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे में तय कर रहे लोग

Image
  नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। हजारों किसान पिछले करीब ढाई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। इसी आंदोलन के बीच गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा भी देखने को मिली है। इस हिंसा के बाद सिंघु बॉर्डर पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। कोई भी प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली में ना घुस पाए इसके लिए पुलिस ने कंटीले तारों और बैरिकेड लगाकर रास्ते बंद किए है। इतना ही नहीं कई लेयर की बैरिकेडिंग के बाद सड़कों पर कीलें लगाई गई है और बड़े-बड़े गड्ढे किए गए है, ताकि कोई भी ट्रेक्टर लेकर दिल्ली में नहीं घुस पाए। हालांकि, किसानों के प्रदर्शन और पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा के इंतजाम से सिंघु गांव के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गांव का संपर्क मानो बाहरी दुनिया से टूट गया हो।  मत भूल जाना इनकी मोहब्बत... जहां पहले 10 किलोमीटर का सफर करने में केवल 15 मिनट का समय लगता था, वहीं ये रास्ता लोगों को पैदल चलकर पांच गुना समय में तय करना पड़ रहा है। गांव के कुछ युवाओं ने बताया कि, वो कपड़े- जूते खरीदने करीब 10 किलोमीटर चलकर गए, क्योंकि अब कोई डिलीवरी करने उनके घर तक न...

मत भूल जाना इनकी मोहब्बत...

Image
सुरभि भावसार 14 फरवरी, यानि इजहार-ए-मोहबत्त का दिन वेलेंटाइन डे। आज दुनिया प्यार के संदेश बांट रही है। हर कोई अपने प्रेमी के साथ प्यार के जश्न में डूबा होगा। कोई अपने प्यार के लिए इस दिन को ख़ास बनाने की तैयारियां कर रहा होगा, तो कोई अपने प्यार का इजहार करने की कोशिश कर रहा होगा लेकिन इन सबके बीच उन शूरवीरों को मत भूल जाना, जिन्होंने जब अपने प्यार का इजहार किया तो कोई आंसू नहीं रोक पाया। 2019, में जब लोग प्यार की कसमें खा रहे थे, जीवनभर एक-दूसरे का साथ निभाने का वादा कर रहे थे तब वतन के रखवालों ने भारत माता से किया अपना वादा निभा दिया। हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर में हुए पुलवामा हमले की। आज पुलवामा हमले को दो साल हो गए है। पुलवामा हमले में 40 जवानों की शाहदत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। ये वो दिन है, जो भारत के लिए मातम का दिन बन गया। हमले का जो मंजर जिसनें देखा उसकी रूह कांप उठी थी। जवानों के क्षत-विक्षत शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। अपने जवानों की शाहदत के बाद पूरे देश में गुस्सा था और बदले की मांग होने लगी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बयान दिया था कि, जो आग आप लोगों के दिल...

भूकंप के दौरान लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, धरती हिली तो ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो

Image
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत शुक्रवार रात भूकंप के झटकों से कांप उठा। जब भूकंप के झटके आए उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लाइव सेशन में बिजी थे। वह उस समय शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ वर्चुअल बातचीत कर रहे थे और भूकंप से प्रभावित थे। भूकंप के समय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  देखें राहुल गांधी का वीडियो वीडियो में देखा जा सकता है कि, भूकंप के दौरान वह कुछ एक-दो सेंकड के लिए रुकते हैं, फिर अपनी लाइव बातचीत आगे बढ़ाते हैं। राहुल गांधी अचानक रुकते हैं और कहते हैं  'वैसे, मुझे लगता है भूकंप आया है. बहरहाल...' फिर मुस्कुराते हुए अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हैं।  NSA डोभाल पर आतंकी ख़तरा, ऑफिस की रैकी कर सीमापार भेजा वीडियो दरअसल, राहुल गांधी राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी किशनगढ़ मकराना और रूपनगढ़ में किसान सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही सुरसुरा में तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में शामिल...

NSA डोभाल पर आतंकी ख़तरा, ऑफिस की रैकी कर सीमापार भेजा वीडियो

Image
  नई दिल्ली: सीमापार से भारत में आतंकी साजिश का एक बार फिर पर्दाफ़ाश हो गया है। हाल ही में कश्मीर से गिरफ्तार हुए आतंकी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, आतंकियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर पैनी नजर बनाई हुई है। इसके लिए पाकिस्तान ने डोभाल के ऑफिस की रेकी तक कराई है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए है। डोभाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जैश से जुड़े हिदायत-उल्लाह मलिक के पास से डोभाल के ऑफिस की रेकी का एक वीडियो मिला है। आतंकी ने खुलासा किया है कि, उसने अजीत डोभाल के दफ्तर सरदार पटेल भवन और अन्य अहम् ठिकानों की जासूसी की है। बताया जा रहा है कि यह रेकी पिछले साल की गई थी। मलिक ने डोभाल के ऑफिस और श्रीनगर में अन्य इलाकों का वीडियो रिकॉर्ड किया था और सीमापार अपने आकाओं को भेजा था।  चमोली पर मंडरा रहा एक और ख़तरा, ऋषिगंगा पर बनी एक और झील, टूटी तो फिर आएगा सैलाब हालांकि, इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और डोभाल के ऑफिस की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि हिदायत मलिक ने पूछताछ के दौरान बताया कि 24 मई 2019 को उसन...

चमोली पर मंडरा रहा एक और ख़तरा, ऋषिगंगा पर बनी एक और झील, टूटी तो फिर आएगा सैलाब

Image
  देहरादून: उत्तराखंड के चमोली में आए सैलाब से अभी कोई उभर भी नहीं पाया है कि, वहां एक और ख़तरा मंडरा रहा है। त्रिशूल पर्वत के पास भूस्खलन से ग्लेशियर टूटने और झील से तेज बहाव के कारण चमोली में त्रासदी मची थी लेकिन अब ऋषिगंगा के ऊपरी हिस्से यानी अपस्ट्रीम पर एक और अस्थाई झील बनती दिखाई पड़ी है। देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने इस बात की पुष्टि की है। वैज्ञानिकों ने हेलिकॉप्टर से ऋषिगंगा के ऊपरी इलाकों का सर्वे किया। इसके बाद उन्हें वहां पर एक नई झील बनती हुई दिखाई दे रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक़ झील का आकार 10 से 20 मीटर का है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि यदि ये टूटी तो फिर से बड़ा हादसा हो सकता है। ज्यादा ऊंचाई से सर्वे करने की वजह से झील का सही आकार पता नहीं चल पाया लेकिन यदि यह झील आकार में बढ़ती रही और बाद में टूटी तो बड़ा हादसा हो सकता है इसलिए इसे पहले ही तोड़कर इसका पानी हटाना होगा। वाडिया संस्थान के साइंटिस्ट ये मानते हैं कि संभवतः हैंगिंग ग्लेशियर टूटने के बाद जो मलबा नीचे आया है, उसकी वजह से ये झील बनी हो। वैज्ञानि...

करोड़ों की संपत्ति के मालिक है राकेश टिकैत, आंदोलन के बीच भी फल-फूल रहा कारोबार

Image
  नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत लगातार सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। टिकैत उन किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ने का दावा करते हैं, जो कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं या जो कर्ज से परेशान होकर ख़ुदकुशी कर लेते हैं। आज भारत में किसानों की गरीबी किसी से छिपी नहीं है। ज्यादातर किसान 6 महीने फसल उगाते हैं और 6 महीने बेरोजगार बैठते हैं। देश में 50 फीसदी किसान ऐसे हैं, जिनपर करीब एक लाख रूपये का कर्ज है। किसानों की औसत कमाई के बारे में बात करें तो ये केवल 6400 रूपये हैं। साल 2019 में 10 हजार किसानों ने आत्महत्या की। 76 प्रतिशत किसान ऐसे हैं, जो अब खेती छोड़ना चाहते हैं। गांवों में सिर्फ 1 प्रतिशत युवा ही ऐसे हैं, जो किसान बनना चाहते हैं। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि, इन गरीब किसानों के हक़ की लड़ाई करने का दावा करने वाले राकेश टिकैत की संपत्ति कितनी है? क्या वह भी इन किसानों की तरह गरीब हैं या बड़े साम्राज्य के मालिक है? कृषि कानून पर बोले पीएम मोदी, गालियां मेरे खाते में आने दें, सुधार होने दें, आंदोलन ख़त्म करें  तो हम आपको बता दें कि, राकेश टिकैत करोड़ों की स...

जब सदन में रो पड़े पीएम मोदी, आजाद के साथ याद किए पुराने रिश्ते

Image
नई दिल्ली: आज राज्यसभा से जम्मू-कश्मीर के चार सांसदों की विदाई हो रही है। इसमें से एक नाम गुलाम नबी आजाद का भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुलाम नबी से अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया। गुलाम नबी आजाद के साथ पीएम मोदी ने एक ऐसा किसान शेयर किया, जिसे बताते हुए उनकी आखें भर आई।  यहां देखें पीएम मोदी का वीडियो पीएम मोदी ने उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए संसद में कहा ''जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, मैं भी एक राज्य (गुजरात) के मुख्यमंत्री के नाते काम करता था। हमारी बहुत निकटता थी। एक बार गुजरात के यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। करीब 8 लोग मारे गए। सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया और वो फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था, उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।'' राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद के बारे में ये बताते हुए पीएम मोदी खुद रोने लगे।  कृषि कानून पर बोले पीएम मोदी, गालियां मेरे खाते में आने दें, सुधार होने दें, आंदोलन ख़त्म करें दरअसल, पीएम मोदी ने जिस आतंकी घटना का जिक्र किया है, वो हमला...

कृषि कानून पर बोले पीएम मोदी, गालियां मेरे खाते में आने दें, सुधार होने दें, आंदोलन ख़त्म करें

Image
  नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा और आंदोलनकारी किसानों से ख़ास अपील भी की। उन्होंने कहा कि आंदोलन किस बात को लेकर है, इस पर सब चुप है। आन्दोलनकारी किसानों से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि MSP था, MSP है और MSP रहेगा, किसानों को आंदोलन खत्म करना चाहिए। कृषि कानूनों के मसले पर पीएम मोदी ने कहा कि सदन में सिर्फ आंदोलन की बात हुई है, सुधारों को लेकर चर्चा नहीं की गई। जब लाल बहादुर शास्त्री जी को कृषि सुधारों को करना पड़ा, तब भी उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था लेकिन वो पीछे नहीं हटे थे। तब लेफ्ट वाले कांग्रेस को अमेरिका का एजेंट बताते थे, आज मुझे ही वो गाली दे रहे हैं। पीएम ने कहा कि कोई भी कानून आया हो, कुछ वक्त के बाद सुधार होते ही हैं। 8 महीने पहले वैज्ञानिकों ने कहा था, संभल जाओ वरना... और फट गया ग्लेशियर अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलनकारियों को समझाते हुए हमें आगे बढ़ना होगा, गालियों को मेरे खाते में जाने दो लेकिन सुधारों को होने दो। बुजुर्ग आंदोलन में ...

8 महीने पहले वैज्ञानिकों ने कहा था, संभल जाओ वरना... और फट गया ग्लेशियर

Image
  देहरादून: उत्तराखंड में रविवार को ग्लेशियर फटने से जो तबाही मची, इसकी चेतावनी वैज्ञानिकों ने 8 महीने पहले ही दे दी थी। उत्तराखंड के वैज्ञानिकों ने बताया था कि, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के कई इलाकों में ऐसे ग्लेशियर हैं, जो कभी भी फट सकते हैं। इसको लेकर उन्होंने जम्मू-कश्मीर के काराकोरम रेंज में स्थित श्योक नदीं का उदाहरण दिया था। देहरादून के वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ जियोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि श्योक नदी के प्रवाह को एक ग्लेशियर ने रोक दिया है। इसकी वजह से अब वहां एक बड़ी झील बन गई है। झील में ज्यादा पानी जमा हुआ तो उसके फटने की आशंका है।  उत्तराखंड: तपोवन की सुरंग में रेस्क्यू जारी, 15 लोगों की मौत वैज्ञानिकों ने चेताया था कि जम्मू-कश्मीर काराकोरम रेंज समेत पूरे हिमालय क्षेत्र में ग्लेशियरों द्वारा नदी का प्रवाह रोकने पर कई झीलें बनी हैं। यह बेहद खतरनाक स्थिति है। दरअसल, 2013 की त्रासदी के बाद वैज्ञानिक लगातार हिमालय पर रिसर्च कर रहे हैं। देहरादून के भू-विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं ने एक बड़ी चेतावनी जारी की है। उनके मुताबिक ग्लेशियरों के कारण बनने वाल...

उत्तराखंड: तपोवन की सुरंग में रेस्क्यू जारी, 15 लोगों की मौत

Image
उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड मे रविवार को कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ग्लेशियर टूटने से राज्य में तबाही मच गई है। सड़क, प्लांट, पुल, घर और लोग सब पानी के बहाव में बह गए। सबसे ज्यादा नुकसान चमोली में हुआ है। स्थानीय प्रशासन से लेकर सेना तक अब रेस्क्यू में जुटी है और राज्य-केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। अभी तक कुल 15 लोगों के शव मिल चुके है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है। तपोवन में मौजूद टनल में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।आर्मी समेत अन्य एजेंसियां लगातार काम में जुटी हुई हैं। दो मीटर लंबी इस सुरंग में अभी करीब 200 मीटर रास्ता ही साफ़ हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी ITBP की टीम के मुताबिक, एक सुरंग में करीब 30 लोग फंसे हैं। 300 जवानों को टनल साफ करने में लगाया गया है।  फेसबुक पोस्ट पर धमकी, 'पांच करोड़ में पीएम मोदी को मारने के लिए तैयार' सोमवार सुबह एक बार फिर से तपोवन सुरंग के पास रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। यहां बड़ी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मलबे, पत्थर को हटाया जा सके। ऑपरेशन में सेना के इंजीनियर भी लगे हुए हैं। चम...

फेसबुक पोस्ट पर धमकी, 'पांच करोड़ में पीएम मोदी को मारने के लिए तैयार'

Image
  पुंडूचेरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने के लिए एक शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी। शख्स का कहना था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपए दे, तो वह पीएम मोदी को मारने के लिए तैयार है। इस मामले में पुलिस ने पुंडूचेरी के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पीएम मोदी को मारने वाली ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुंडूचेरी पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सत्यनंदम के रूप में हुई है। वह आर्यनकुप्पम गांव का रहने वाला है और पेशे से एक रियल एस्टेट कारोबारी है। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उसे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक पर एक मेसेज पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था कि 'वह प्रधानमंत्री को मारने के लिए तैयार है, यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपए देने के लिए तैयार हो जाएगा।' एक कार चालक की नजर इस फेसबुक पोस्ट पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उस व्यक्ति के फेसबुक खाते का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

7 दिन ताज होटल में फ्री स्टे!, Valendtine Day ऑफर कहीं कर न दे कंगाल

Image
नई दिल्ली : ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ रही है। वेलेंटाइन डे में भी कुछ ही दिन बाकी रह गए है। ऐसे में हर कोई अपने प्यार के साथ इस दिन को ख़ास बनाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही अपने प्यार को देने के लिए तोहफा भी जरुर खरीदेंगे। ऐसे मौके का फायदा उठाने के लिए साइबर क्रिमिनल तैयार बैठे है। मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि साइबर क्रिमिनल आपको ऐसे लुभावने ऑफर देकर लिंक्स पर क्लिक कर ऑफर क्लेम करने को कहते हैं और जैसे ही आप उन लिंक्स को क्लिक करते हैं। जालसाज़ आपसे आपकी पर्सनल और बैंक संबंधित डिटेल मांगते हैं और अगर आपने उनके कहे इंस्ट्रक्शंस को फॉलो किया तो आपके बैंक का नियंत्रण उसे मिल जाता है और वह आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेता है। बंगाल की साड़ी, सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ी, बजट में ऐसा था निर्मला सीतारमण का लुक करंदीकर ने बताया कि हाल ही में ताज होटल से संबंधित एक लिंक सोशल मीडिया पर इन साइबर क्रिमिनल्स ने वायरल किया था, जिसके तहत वह लोगों को 7 दिनों का मुफ्त स्टे वैलेंटाइन डे के स्पेशल ऑफर के तहत दे रहे थे।इस ...

बंगाल की साड़ी, सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ी, बजट में ऐसा था निर्मला सीतारमण का लुक

Image
  नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार का पिटारा खोल दिया है। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा में रहा। लाल और सफेद रंग की इस साड़ी के साथ वित्त मंत्री  ने अपने लुक को सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन रेशम की लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। यह उनकी तीसरी बजट प्रस्तुति थी और उन्होंने एक बार फिर इस लाल और सफेद साड़ी के माध्यम से हैंडलूम के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। गोल्डन बॉर्डर और ऑफ-व्हाइट डिटेलिंग के साथ लाल साड़ी पहने हुए वित्त मंत्री ने बजट पेश किया। इस साड़ी को बंगाल में 'लाल पाड़' साड़ी कहा जाता है। इस साड़ी को महिलाएं बंगाल में शुभ अवसरों पर पहनती हैं। इसके अलावा झारखंड में भी इस साड़ी का विशेष महत्व है। इस साड़ी को दुर्गा पूजा, पूजा अनुष्ठान, सिंदूर खेला जैसे अवसरों पर पहना जाता है।आमतौर पर यह साड़ी सफेद या ऑफ व्हाइट कलर की होती है, जिसमें एक चौड़ी लाल बॉर्डर होती है जो इसे एक अलग सुंदरता प्रदान करती है। पहली बार पेपरलेस रूप में पेश किए जाने...