बंगाल की साड़ी, सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ी, बजट में ऐसा था निर्मला सीतारमण का लुक
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सरकार का पिटारा खोल दिया है। हर बार की तरह इस बार भी उनका लुक चर्चा में रहा। लाल और सफेद रंग की इस साड़ी के साथ वित्त मंत्री ने अपने लुक को सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ियों के साथ कंप्लीट किया था।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट के दिन रेशम की लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। यह उनकी तीसरी बजट प्रस्तुति थी और उन्होंने एक बार फिर इस लाल और सफेद साड़ी के माध्यम से हैंडलूम के प्रति अपने प्रेम का प्रदर्शन किया। गोल्डन बॉर्डर और ऑफ-व्हाइट डिटेलिंग के साथ लाल साड़ी पहने हुए वित्त मंत्री ने बजट पेश किया।
इस साड़ी को बंगाल में 'लाल पाड़' साड़ी कहा जाता है। इस साड़ी को महिलाएं बंगाल में शुभ अवसरों पर पहनती हैं। इसके अलावा झारखंड में भी इस साड़ी का विशेष महत्व है। इस साड़ी को दुर्गा पूजा, पूजा अनुष्ठान, सिंदूर खेला जैसे अवसरों पर पहना जाता है।आमतौर पर यह साड़ी सफेद या ऑफ व्हाइट कलर की होती है, जिसमें एक चौड़ी लाल बॉर्डर होती है जो इसे एक अलग सुंदरता प्रदान करती है।
पहली बार पेपरलेस रूप में पेश किए जाने वाले केंद्रीय बजट के साथ उन्होंने बही खाते को एक टैबलेट में बदल दिया। इस टैबलेट को राष्ट्रीय प्रतीक के साथ रंगीन कवर के साथ सबके सामने रखा गया था।

Comments
Post a Comment