वैक्सीन लगवाने के लिए किया मेकअप, फिर हुआ कुछ ऐसा.. अस्पताल से पहुंचीं थाने

 



नई दिल्ली: दुनिया को कोरोना की वैक्सीन मिल गई है और लोगों में इसको लेकर होड़ मची हुई है। हालांकि, वैक्सीन लगवाने को लेकर सभी देशों की सरकार ने कुछ नियम बनाए है, उसके मुताबिक़ लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कई देशों में पैरामेडिकल स्टाफ, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद 50 साल के ऊपर के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि, दो महिलाएं वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद थाने पहुंच गई।

दरअसल, अमेरिका में भी दूसरे देशों की तरह ज्यादा उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। ऐसे में फ्लोरिडा की रहने वाली दो महिलाओं ने पहले वैक्सीन लगाने के लिए नया तरीका निकाला। इन दोनों महिलाओं ने ऐसा मेकअप किया, जिससे वह बुजुर्ग दिखने लगी। मेकअप करके दोनों महिलाए वैक्सीन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गई। ख़ास बात तो ये है कि, इनके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला। हालांकि, इनकी चालबाजी सफल नहीं हुई और थाने पहुंच गई। 

चमोली हादसे में उठा पिता का साया, अब चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाएंगे सोनू सूद

पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिलाओं की उम्र 34 और 44 साल है, लेकिन उन्होंने इतनी अच्छी तरह से अपना रूप बदला कि शुरुआत में किसी को उन पर शक नहीं हुआ।दोनों न सिर्फ वैक्सीन कार्ड बनवाने में सफल रहीं बल्कि पहली खुराक भी लगवा ली। हालांकि, दूसरी खुराक लगवाने से पहले उनका भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दोनों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में उन्होंने ऐसा कुछ किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं का कारनामा सामने आने के बाद ऑरेंज काउंटी के हेल्थ ऑफिसर डॉ. रॉल पीनो हैरान हैं। उन्होंने कहा कि बेहद ताज्जुब की बात है कि कोई महिलाओं की असली उम्र नहीं पहचान पाया। महिलाओं ने खुद को ऐसे तैयार किया था कि उनकी उम्र 65 साल नजर आ रही थी। पीनो का कहना है कि यह बेहद गंभीर मामला है और सभी को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।


 


Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश