स्पोर्ट्स सिटी बना अहमदाबाद, मोटेरा बना नरेंद्र मोदी स्टेडियम

 



अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का नाम बदल दिया गया है। मोटेरा स्टेडियम अब नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले तीसरे टेस्ट से पहले स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में नए नाम का ऐलान किया है।

अमित शाह ने ऐलान किया कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि 6 महीने में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन कर सकता है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा। नरेंद्र मोदी ने बतौर गुजरात सीएम इसका सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ।

नए स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे हाइटेक स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया है। इस स्टेडियम में आज पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मैच से इसकी शुरुआत होने जा रही है।

इस स्टेडियम में दर्शकों की कुल क्षमता 1,32,000 है, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस मैच में 50 फीसदी दर्शकों को अनुमति दी गई है। मोटेरा से पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम था। अहमदाबाद का यह स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है और इसे बनाने में लगभग 800 करोड़ रुपये लगे हैं। इस स्टेडियम में 76 कॉरपोरेट बॉक्स, चार ड्रेसिंग रूम के अलावा तीन प्रैक्टिस ग्राउंड भी हैं। एक साथ चार ड्रेसिंग रूम वाला यह दुनिया का पहला स्टेडियम है।

बारिश का पानी निकालने के लिए यहां एक आधुनिक सिस्टम लगा है। बारिश के बाद महज आधे घंटे में खेल शुरू हो सकता है। डे-नाइट मैच के लिए यहां पर खास तरह की एलईडी लाइट भी लगाई गई है।देश का ये पहला स्टेडियम है, जहां एलइडी लाइट में मैच खेला जाएगा। यह ओलंपिक आकार के 32 फुटबॉल स्टेडियमों के बराबर का है।
 

Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश