'अंबानी को हमसे कोई खतरा नहीं, उनसे कभी कोई लड़ाई नहीं करेंगे', जैश-उल-हिंद ने साझा किया बैनर
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े उद्योगपति के घर के बहार संदिग्ध कर खड़ी करने को लेकर आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद का कदम बताया जा रहा था। कहा जा रहा था कि जैश-उल-हिंद ने एंटीलिया के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी ली है लेकिन आतंकी संगठन ने इससे इनकार कर दिया है। मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जैश-उल-हिंद का बैनर साझा किया है।
इस बैनर में कहा गया है कि, उन्होंने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी और मीडिया में प्रसारित पत्र फर्जी है। जैश उल हिंद का बैनर माने जाने वाले इस बैनर में दावा किया गया है कि वे कभी भी कुफ्र से पैसा नहीं लेते हैं और भारतीय उद्योगपतियों के साथ कभी कोई लड़ाई नहीं करेंगे। बैनर की हेडिंग में लिखा है, 'जैश उल हिंद से अंबानी को कोई खतरा नहीं।'
पुंडूचेरी-केरल की नर्स, असम का गमछा पहन पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका
इस पत्र में कहा गया है कि 'आज सुबह हमने देखा कि भारतीय मीडिया में खबर चल रही है कि हम "जैश उल हिंद" ने भारतीय व्यवसायी मुकेश अंबानी के घर के बाहर हुई घटना की जिम्मेदारी ली है। हमें जैश उल हिंद के नाम से एक टेलीग्राम अकाउंट के बारे में भी पता चला है जिसमें उसी घटना का हवाला देते हुए एक बैनर जारी किया गया है। इस पोस्टर के द्वारा हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि "जैश उल हिंद" का घटना से कोई संबंध नहीं है। मुकेश अंबानी बंगले के बाहर हुई घटना, कथित टेलीग्राम अकाउंट और पोस्टर का जैश उल हिंद से कोई संबंध नहीं है, हम फर्जी पोस्टर बनाने के लिए भारतीय खुफिया एजेंसियों की निंदा करते हैं।
चिट्ठी में आगे लिखा है, 'जैश उल हिंद कभी भी कुफ्रों से फिरौती नहीं लेता है और भारतीय व्यापार जगत के टाइकूनों के साथ कोई लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ है। इस पत्र के जरिए मुसलमानों को बरगलाने की कोशिश की गई है। इसमें लिखा गया है कि हम हिंदुस्तान के निर्दोष मुसलमानों के खिलाफ नरेंद्र मोदी के कुकृत्यों से लड़ रहे हैं। हम शरीयत के लिए लड़ रहे हैं न कि पैसे के लिए, हम धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र के खिलाफ लड़ रहे हैं, अम्बानी से नहीं।'

Comments
Post a Comment