कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा कर चुके हैं संदिग्ध, एक महीने से कर रहे थे रेकी
मुंबई: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बहार मिली एक संदिग्ध गाड़ी की जांच पड़ताल में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक बड़ा सबूत मिला है। पुलिस मुकेश अंबानी के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसी जांच में पता चला है कि, ये संदिग्ध कार 24 फरवरी को रात एक बजे मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी की गई थी। इससे पहले रात 12:30 बजे ये कर काजी अली जंक्शन पहुंची थी और करीब 10 मिनट वहां रुकी थी।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को पता चला है कि संदिग्ध एंटीलिया की बीते एक महीने से रेकी कर रहे थे। इतना ही नहीं, संदिग्धों ने कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का भी पीछा किया। इस कार से 20 नंबर प्लेट मिली हैं और इनमें से कई नंबर ऐसे भी हैं जो मुकेश अंबानी के स्टाफ और काफिले में चलने वाली गाड़ियों के हैं।
'नीता भाभी, ये तो ट्रेलर है.. पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है'.. संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने उड़ाए होश
इसके अलावा मुंबई क्राइम ब्रांच को मुलुंड टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज मिला है जिसमें रात 3 बजकर 05 मिनट पर सफेद इनोवा कार मुलुंड टोल क्रॉस कर ठाणे शहर में एंट्री कर रही है। जानकारी के मुताबिक इसी कार में स्कार्पियो का ड्राइवर भी पीछे की सीट पर बैठा है जिसने खुद को छुपाकर रखा है। अब एजेंसियां घोडबंदर , ठाणे शहापुर, नासिक ,भिवंडी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि इनोवा में भी फर्जी नम्वर प्लेट इस्तेमाल हो सकता है।
गौरतलब है कि, 25 फरवरी को मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक संदिग्ध कार मिली थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़े मिली थी। बुधवार रात एक बजे के करीब एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो खड़ी कई गई थी। यहां दो गाड़ियां देखी गई थी जिसमें एक इनोवा कार भी शामिल थी। गाड़ी का ड्राइवर एसयूव को यहीं पार्क कर चला गया था। घर के बाहर संदिग्ध कार दिखने के बाद अंबानी के घर के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया था जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।

Comments
Post a Comment