चर्चा में हैं ये किसान, काम के लिए खरीद लिया 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर
मुंबई: कृषि कानून को लेकर चल रहे आन्कोलन को लेकर तप किसान चर्चा में बने ही हुए हैं लेकिन एक किसान ऐसा भी है, जो अपने निराले काम के लिए इन दिनों सुर्ख़ियों में बना हुआ है। दरअसल, इस किसान अपने काम के लिए 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीद लिया है। एक किसान के पास हेलीकॉप्टर सुनकर अजीब जरुर लगा होगा लेकिन ये सच है।
महाराष्ट्र के भिवंडी के रहने वाले किसान जनार्दन भोईर को अपने दूध व्यवसाय के सिलसिले में कई बार देश के दूसरे हिस्सों में जाना पड़ता है, इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया। किसानी करने के साथ-साथ जनार्दन का रियल एस्टेट का भी बिजनेस है। अपने काम के सिलसिले में उन्हे कई बार देश के अलग अलग हिस्सों में जाना पड़ता है। अब वो हेलीकॉप्टर में बैठकर इन दौरों को पूरा करेंगे।
किसान आंदोलन से सिंघु गांव के लोगों को हो रही परेशानी, 15 मिनट का रास्ता डेढ़ घंटे में तय कर रहे लोग
किसान जनार्दन भोईर आजकल इस हेलीकॉप्टर का ट्रायल भी ले रहे हैं। जनार्दन का कहना है कि डेयरी के कारोबार के लिए उन्हें अक्सर पंजाब, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान जैसे इलाकों में जाना पड़ता है। 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदकर उन्होंने सबको चौंका दिया है। पूरे इलाके में ही आजकल वो चर्चा में हैं।
जनार्दन भोईर ने अपने घर के नजदीक ही हेल्कॉप्टर की लिए हेलीपैड का निर्माण भी करवा लिया है। साथ ही पायलट रूम, टेक्नीशियन रूम बनाने की भी तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को मेरे हेलिकॉप्टर की डिलीवरी होनी है, मेरे पास 2.5 एकड़ की जगह है जहां पर हेलीकॉप्टर के लिए राउंड पट्टी और दूसरी चीजें बनाएंगे।

Comments
Post a Comment