चमोली हादसे में उठा पिता का साया, अब चार बेटियों की जिम्मेदारी उठाएंगे सोनू सूद
मुंबई: कोरोना काल में कई गरीब और बेसहारा लोगों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद एक बार फिर मदद के लिए आगे आए हैं। उत्तराखंड के चमोटी में हुई त्रासदी को लेकर भी सोनू सक्रिय हैं और अहम् भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने हादसे में अपने पिता को खोने वाली चार बेटियों को गोद लेने का फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि चमोली हादसे में टिहरी जिले के आलम सिंह पुंडीर की मौत हो गई। जिस समय ये त्रासदी आई, तब आलम एक टनल में ही काम कर रहे थे। वे पेशे से एक इलेक्ट्रीशियन बताए गए हैं। उनके निधन से पूरा परिवार बेबस और बिना सहारे के रह गया है। आलम की चार बेटियां भी हैं जो अपने पिता के जाने से बुरी तरह टूट गई हैं।
बढ़ रहा कोरोना, पांच केस पर सील होगी बिल्डिंग, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगा नाईट कर्फ्यू
अब सोनू सूद की तरफ से इन बेटियों को नया भविष्य देने की तैयारी है। एक्टर की टीम ने बताया है कि सोनू इस परिवार की चारों बेटियों को गोद लेना चाहते हैं। वे उनकी पढ़ाई से लेकर शादी तक, हर खर्चा उठाने को तैयार हैं।
इस बारे में सोनू सून ने एक न्यूज पोर्टल से बात भी की है। एक्टर ने कहा है- ये हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वो इस मुश्किल समय में आगे आकर मदद का हाथ बढ़ाए। जिन भी लोगों को इस त्रासदी की वजह से बर्बादी झेलनी पड़ी है, उन सभी की हर संभव मदद की जाए। एक्टर की तरफ से उठाए जा रहे इस नए कदम की काफी तारीफ की जा रही है। सभी को उम्मीद है कि सोनू का ये कदम पीड़ित परिवार के दुख कुछ कम करने वाला साबित होगा।

Comments
Post a Comment