'क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?', बच्ची के सवाल पर राहुल गांधी ने यूं दिया जवाब..
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेशा सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। कभी अपने बयानों को लेकर, तो कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे चारो तरफ उनकी चर्चा होने लगती है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने कभी भी अपने निजी जीवन को लेकर किसी भी तरह का ना तो बयान दिया है और ना ही चर्चा की है। इन दिनों वह लगातार चुनावी राज्यों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच राहुल गांधी पुंडूचेरी पहुंचे थे। यहां उनसे एक बच्ची से ऐसा सवाल पूछ लिया, जो अब सुर्ख़ियों में हैं।
दरअसल, पुंडुचेरी में राहुल गांधी स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान सभी को पता चल ही गया कि, राहुल गांधी की गर्लफ्रेंड है या नहीं। स्कूली बच्चों के कार्यक्रम में पहुंचे राहुल गांधी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। हर समय सफ़ेद कुर्ते-पायजामे में दिखने वाले राहुल गांधी नीले रंग की टी-शर्ट और पैंट में दिखे। यहां उन्होंने बच्चों द्वारा पूछे गए हर अवाल का जवाब दिया। इनमें से कुछ सवाल उनके निजी जीवन से भी जुड़े थे।
लॉकडाउन रिटर्न्स: कई शहरों में पूरी तरह पाबंदी, कहीं लगा नाईट कर्फ्यू
इस दौरान जब एक लड़की ने उन्हें 'सर' कहकर पुकारा तो राहुल गांधी ने कहा, ''मेरा नाम 'सर' नहीं है।' राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद बच्चे शोर मचाने लगते हैं और तालियां पीटने लगते हैं। राहुल बच्चों से कहते हैं कि आप अपने प्रिंसिपल को सर कहें। आप मुझे राहुल अन्ना कहकर बुलाएं।
इस बीच एक लड़की राहुल से पूछती है, ''क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?'' इसपर राहुल गांधी और वहां मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। राहुल गांधी इस सवाल के जवाब में हंसकर कहते हैं, ''इसको हम किसी और दिन के लिए छोड़ देते हैं।'' उनके दोस्तों को लेकर पूछे गए सवाल पर राहुल कहते हैं, मेरे बहुत सारे दोस्त हैं। कुछ राजनीति से अलग हैं तो कुछ राजनीति से हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो मुझे अपना राजनीतिक दुश्मन मानते हैं, लेकिन मैं उन्हें अपने दोस्त की तरह देखता हूं।''

Comments
Post a Comment