उत्तराखंड: तपोवन की सुरंग में रेस्क्यू जारी, 15 लोगों की मौत


उत्तराखंड:
देवभूमि उत्तराखंड मे रविवार को कुदरत ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। ग्लेशियर टूटने से राज्य में तबाही मच गई है। सड़क, प्लांट, पुल, घर और लोग सब पानी के बहाव में बह गए। सबसे ज्यादा नुकसान चमोली में हुआ है। स्थानीय प्रशासन से लेकर सेना तक अब रेस्क्यू में जुटी है और राज्य-केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं। अभी तक कुल 15 लोगों के शव मिल चुके है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।

तपोवन में मौजूद टनल में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।आर्मी समेत अन्य एजेंसियां लगातार काम में जुटी हुई हैं। दो मीटर लंबी इस सुरंग में अभी करीब 200 मीटर रास्ता ही साफ़ हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी ITBP की टीम के मुताबिक, एक सुरंग में करीब 30 लोग फंसे हैं। 300 जवानों को टनल साफ करने में लगाया गया है। 

फेसबुक पोस्ट पर धमकी, 'पांच करोड़ में पीएम मोदी को मारने के लिए तैयार'

सोमवार सुबह एक बार फिर से तपोवन सुरंग के पास रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। यहां बड़ी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि मलबे, पत्थर को हटाया जा सके। ऑपरेशन में सेना के इंजीनियर भी लगे हुए हैं। चमोली पुलिस के अनुसार, अभी तक कुल 14 शवों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया है, जबकि सुरंग में कुल 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

सोमवार सुबह तक पानी का बहाव तो काफी कम हुआ है, लेकिन कुछ स्थानों पर झील जैसी स्थिति बन चुकी है। तपोवन प्रोजेक्ट के पास काफी पानी, मलबा हो गया है। ITBP के जवान यहां सुरंग से लोगों को निकालने में जुटे हैं।सुरंग में काफी मलबा और पानी होने के कारण लोगों को निकालने में मुश्किल आ रही है, यही कारण है कि अलग-अलग तरीके से इस मिशन में जुटा गया है।

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से इस बार तुरंत रिएक्ट किया गया। सेना, वायुसेना, नौ सेना, NDRF समेत कई एजेंसियां बचाव कार्यों में जुटी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार सीएम से बात की है और हर संभव मदद का भरोसा जताया है।
 

Comments