पंजाब पुलिस के सामने रैली में बोला लक्खा सिधाना, दिल्ली जाने के लिए तैयार रहे युवा

 



पंजाब: गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के जिस आरोपी लक्खा सिधाना की पुलिस को तलाश है, वह मंगलवार को पंजाब के बठिंडा में हुई किसान रैली में दिखाई दिया। उसने यहां रैली को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया। लक्खा ने किसान संग्ठानों का शुक्रिया अदा किया। साथ ही युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, वो तैयार रहे, जब भी दिल्ली से बुलावा आए हम वहां तुरंत पहुंचेंगे।

बठिंडा में हुई जिस किसान रैली में ये एक लाख का इनामी आरोपी लक्खा सिधाना मौजूद था, वहां पंजाब पुलिस भी तैनात थी। जब पंजाब पुलिस से सवाल हुआ कि उन्होंने लक्खा को क्यों गिरफ्तार नहीं किया, तो पंजाब पुलिस ने कहा कि लक्खा के खिलाफ उनकी पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है, ऐसे में यहां उनका काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखने का है।

'क्या आपकी गर्लफ्रेंड है?', बच्ची के सवाल पर राहुल गांधी ने यूं दिया जवाब..

लक्खा सिधाना ने यहां अपने संबोधन में युवाओं को किसान आंदोलन से जुड़ने को कहा और साथ ही अपील की कि अगर दिल्ली पुलिस पंजाब के युवाओं को पकड़ने आती है, तो गांवों में इकट्ठे हो और उन्हें घेर लें। लक्खा की ओर से केंद्र सरकार पर किसानों और प्रदर्शनकारियों को डराने का आरोप लगाया गया। साथ ही कहा कि, यदि पंजाब पुलिस किसी भी तरह से दिल्ली पुलिस की मदद करती है और पंजाब के लड़कों को गिरफ्तार करती है, तो इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह ही जिम्मेदार होंगे।

इस रैली के अलावा लक्खा सिधाना ने सोशल मीडिया पर भी अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने लोगों से बड़ी संख्या में किसान आंदोलन से जुड़ने की अपील की। लक्खा ने कहा कि लोग आरोप लगा रहे हैं कि हमने कांग्रेस की मदद से ये सभा की है, मैं कहना चाहता हू्ं कि कांग्रेस में भी मेरे दोस्त हैं और अकाली दल के लोग भी यहां पर आए हैं।

 





Comments