लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त
मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना एक बार फिर पैर पसार रहा है। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त नियम लागू किए जा रहे है। नागपुर सहित विदर्भ के पांच जिलों में दो दिनों का वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। ये जिले हैं अमरावती, वुलढाना, यवतमाल, वासिम , अकोला. विदर्भ के इन जिलों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान बाजार की सभी दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और सभी सरकारी दफ्तर दो दिनों तक बंद रहेंगे।
हालांकि, लॉकडाउन के दौरान जरुरी सामानों की दुकाने खुली रहेंगी। दूध, सब्जी, पेट्रोल पंप और मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। शहर के लोगों को बेवजह घर से बाहर न आने के लिए भी आवाहन किया गया है। अगर कोई घर से बाहर आता है तो उसे सही वजह बतानी पड़ सकती है।
कई बार मुकेश अंबानी के काफिले का पीछा कर चुके हैं संदिग्ध, एक महीने से कर रहे थे रेकी
बता दें कि विदर्भ में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित जिले है।अमरावती में 5 दिनों के अंदर 4061 नए कोरोना के मरीज मिले हैं और 32 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, बीते शुक्रवार को नागपुर में कोरोना के 1074 कोरोना के मरीज पाए गए हैं। लातूर जिले में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता कर्फ्यू की घोषणा की गई है। फिलहाल महाराष्ट्र के 32 जिलों में से ज्यादातर जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं।
मुंबई में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की थी कि लोग भीड़ करने से बचे, मास्क लगाएं, कोरोना से सुरक्षित रहने के सभी उपाय करें. वर्ना कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो फिर लॉकडाउन के लिये भी तैयार रहें।

Comments
Post a Comment