'नीता भाभी, ये तो ट्रेलर है.. पूरी फैमिली को उड़ाने का इंतजाम हो गया है'.. संदिग्ध कार में मिली चिट्ठी ने उड़ाए होश
मुंबई: गुरूवार को मुंबई में उस समय हड़कंप मच गया जब देश के सबसे सबसे बड़े उद्योगपति और सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहार एक संदिग्ध कार मिली। इस कार में जिलेटिन की 20 छड़े मिली है और साथ ही एकबैग भी बरामद किया गया है। इस बैग पर मुंबई इंडियन्स लिखा हुआ। इस बैग में से क्राइम ब्रांच को एक चिट्ठी भी मिली है। इस चिठी को पढ़ने के बाद सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए है।
चिट्ठी में लिखा है- "नीता भाभी और मुकेश भैय्या फैमिली यह एक झलक है। अगली बार यह समान पूरा होकर आएगा। तुम पूरा फैमिली को उड़ाने के लिए इंतजाम हो गया है। संभल जाना।"
स्पोर्ट्स सिटी बना अहमदाबाद, मोटेरा बना नरेंद्र मोदी स्टेडियम
एंटीलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी मिलने के बाद मुकेश अंबानी की सुरक्षा को अब सीआरपीएफ ने भी रिव्यू किया है। मुकेश अंबानी के क्लोज प्रोटेक्शन में तैनात कमांडो की संख्या बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक़, सीआरपीएफ के करीब 58 कमांडो मुकेश अंबानी की सुरक्षा में तैनात हैं। वैसे मुकेश अंबानी को Z+ सुरक्षा मिली हुई है।
कार मिलने के मामले की जांच क्राइम ब्रांच के साथ-साथ एंटी टेररिज्म स्क्वायड भी कर रही है। क्राइम ब्रांच के द्वारा आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है, ताकि गाड़ी कहां से आई और किस तरह खड़ी की गई उसकी जानकारी टटोली जा सके। जिलेटिन मिलने का मामला गंभीर है, यही कारण है कि आतंकी एंगल को भी खंगाला जा रहा है।
पंजाब पुलिस के सामने रैली में बोला लक्खा सिधाना, दिल्ली जाने के लिए तैयार रहे युवा
पुलिस के मुताबिक, एंटिलिया के बाहर जो गाड़ी मिली वो स्कॉर्पियो कार थी। इस गाड़ी को देर रात करीब एक बजे खड़ा किया गया था, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें थीं. इस गाड़ी के अंदर एक लेटर भी मिला, जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। गाड़ी का जो रजिस्ट्रेशन नंबर है, वो मुकेश अंबानी की सुरक्षा के काफिले में किसी वाहन से मैच करता है। ऐसे में क्राइम ब्रांच इस एंगल से भी जांच कर रही है, व्हीकल को सील कर लिया गया है।
एंटिलिया के बाहर डॉग स्क्वायड, बम स्क्वायड मौजूद रही। इसके अलावा शुक्रवार को भी एंटिलिया के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां के आसपास से निकलने वाले वाहनों पर भी नज़र रखी जा रही है। महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री द्वारा भी बयान दिया गया है कि मुकेश अंबानी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है, साथ ही मामले की जांच भी की जा रही है।

Comments
Post a Comment