भूकंप के दौरान लाइव सेशन में बिजी थे राहुल गांधी, धरती हिली तो ऐसा था रिएक्शन, देखें वीडियो



नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरा उत्तर भारत शुक्रवार रात भूकंप के झटकों से कांप उठा। जब भूकंप के झटके आए उस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लाइव सेशन में बिजी थे। वह उस समय शिकागो यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर दीपेश चक्रवर्ती के साथ वर्चुअल बातचीत कर रहे थे और भूकंप से प्रभावित थे। भूकंप के समय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

देखें राहुल गांधी का वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, भूकंप के दौरान वह कुछ एक-दो सेंकड के लिए रुकते हैं, फिर अपनी लाइव बातचीत आगे बढ़ाते हैं। राहुल गांधी अचानक रुकते हैं और कहते हैं  'वैसे, मुझे लगता है भूकंप आया है. बहरहाल...' फिर मुस्कुराते हुए अपनी बातचीत आगे बढ़ाते हैं। 

NSA डोभाल पर आतंकी ख़तरा, ऑफिस की रैकी कर सीमापार भेजा वीडियो

दरअसल, राहुल गांधी राजस्थान में दो दिवसीय दौरे पर है। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। आज राहुल गांधी किशनगढ़ मकराना और रूपनगढ़ में किसान सभाओं को संबोधित करेंगे। साथ ही सुरसुरा में तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन का भी कार्यक्रम है। इसके बाद वह अजमेर जिले के रूपनगढ़ में ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे और नागौर में मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे।
 
गौरतलब है कि, शुक्रवार देर रात सिल्ली-एनसीआर, पंजाब, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तिक्व्र्ता 6.3 मापी गई है। भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले भूलवश बताया था कि भूकंप का केंद्र पंजाब के अमृतसर में 19 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि बाद में संशोधित बयान जारी कर पुष्टि की कि भूकंप दरअसल ताजिकिस्तान में आया।








Comments