NSA डोभाल पर आतंकी ख़तरा, ऑफिस की रैकी कर सीमापार भेजा वीडियो

 


नई दिल्ली:
सीमापार से भारत में आतंकी साजिश का एक बार फिर पर्दाफ़ाश हो गया है। हाल ही में कश्मीर से गिरफ्तार हुए आतंकी ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, आतंकियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर पैनी नजर बनाई हुई है। इसके लिए पाकिस्तान ने डोभाल के ऑफिस की रेकी तक कराई है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पैर फूल गए है। डोभाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

जैश से जुड़े हिदायत-उल्लाह मलिक के पास से डोभाल के ऑफिस की रेकी का एक वीडियो मिला है। आतंकी ने खुलासा किया है कि, उसने अजीत डोभाल के दफ्तर सरदार पटेल भवन और अन्य अहम् ठिकानों की जासूसी की है। बताया जा रहा है कि यह रेकी पिछले साल की गई थी। मलिक ने डोभाल के ऑफिस और श्रीनगर में अन्य इलाकों का वीडियो रिकॉर्ड किया था और सीमापार अपने आकाओं को भेजा था। 

चमोली पर मंडरा रहा एक और ख़तरा, ऋषिगंगा पर बनी एक और झील, टूटी तो फिर आएगा सैलाब

हालांकि, इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है और डोभाल के ऑफिस की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। मामले से परिचित लोगों ने कहा कि हिदायत मलिक ने पूछताछ के दौरान बताया कि 24 मई 2019 को उसने NSA के कार्यालय समेत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सुरक्षा विस्तार का एक जासूसी वाला वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इंडिगो की फ्लाइट से श्रीनगर से नई दिल्ली आया था। उसने एनएसए के दफ्तर की रेकी करने के बाद वीडियो अपने पाकिस्तान स्थित हैंडलर को फॉर्वरड किया था। हैंडलर को उसने 'डॉक्टर' के रूप में बताया गया है।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर में दोबारा आतंक फैलाने की साजिश में जुटे हुए हैं। खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को बताया है कि जम्मू-कश्मीर में जम्मात-ए-इस्लामी लश्कर, जैश, हिजबुल मुजाहिदीन को भारी फंड मुहैया कराने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के जरिये, दुबई तुर्की के रास्ते फंडिंग मुहैया कराई जा रही है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में अलगाववाद पार्ट-2 शुरू करने का साजिश की जा रही है। 370 हटने के बाद आतंकवाद और पत्थरबाजी में कमी आई है, लेकिन जमात-ए-इस्लामी फंडिंग के जरिये कश्मीर में दोबारा इन सब चीजों को बढ़ाना देना चाहता है। जमात-ए-इस्लामी ने नए अलगाववादियों और आतंकियों की नई भर्ती के लिए सीक्रेट मीटिंग भी की है।

Comments