फ्री में नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने तय की कीमत

 



गुजरात: डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब आम आदमी के टीकाकरण की बारी आई है। 1 मार्च से कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू हो रहा है। इस चरण में 60 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को टिका लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। हालांकि, सरकार ने कहा है कि, सरकारी अस्पतालों में टीका मुफ्त कगाया जाएगा। वहीं, जो लोग प्राइवेट अस्पतालों में टीका लगवाएंगे उन्हें शुल्क देना होगा।

गुजरात की विजय रूपाणी सरकार ने कोरोना वैक्सीन की कीमत तय कर दी है। सरकार के मुताबिक़, निजी अस्पताल में टिका लगवाने के लिए 150 रूपये निर्धारित किए गए है। इसके अलावा 100 रूपये का प्रशासनिक चार्ज देना होगा। कुल मिलाकर निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए 250 रूपये चुकाने होंगे।  

लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त

अहमदाबाद में एक मार्च से आम नागरिकों को कोरोना वैक्सीन दी जाएगी। अहमदाबाद में अभी तक अस्पताल में टीकाकरण केंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया गया है, लेकिन अब आम नागरिकों को शहर के कई केंद्रों पर कोरोना के खिलाफ टीका लगाया जाएगा।

पहले चरण में लगभग 50 केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से निगमों को एक परिपत्र भेजने के बाद, कितने लोगों को टीका लगाया जाएगा, इस पर निर्णय लिया जाएगा। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तैयारियों के अनुसार, 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों और अन्य बीमारियों के साथ एक सर्वेक्षण किया गया था। उन सभी नागरिकों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

सिंघु बॉर्डर से पकड़ा गया संदिग्ध, 26 जनवरी पर गोली चलाने की थी साजिश