जब सदन में रो पड़े पीएम मोदी, आजाद के साथ याद किए पुराने रिश्ते


नई दिल्ली:
आज राज्यसभा से जम्मू-कश्मीर के चार सांसदों की विदाई हो रही है। इसमें से एक नाम गुलाम नबी आजाद का भी है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सांसदों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गुलाम नबी से अपने पुराने रिश्तों का जिक्र किया। गुलाम नबी आजाद के साथ पीएम मोदी ने एक ऐसा किसान शेयर किया, जिसे बताते हुए उनकी आखें भर आई। 

यहां देखें पीएम मोदी का वीडियो

पीएम मोदी ने उस दर्दनाक घटना को याद करते हुए संसद में कहा ''जब गुलाम नबी आजाद जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री थे, मैं भी एक राज्य (गुजरात) के मुख्यमंत्री के नाते काम करता था। हमारी बहुत निकटता थी। एक बार गुजरात के यात्रियों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया। करीब 8 लोग मारे गए। सबसे पहले गुलाम नबी जी का मुझे फोन आया और वो फोन सिर्फ सूचना देने का नहीं था, उनके आंसू रुक नहीं रहे थे।'' राज्यसभा में गुलाम नबी आजाद के बारे में ये बताते हुए पीएम मोदी खुद रोने लगे। 

कृषि कानून पर बोले पीएम मोदी, गालियां मेरे खाते में आने दें, सुधार होने दें, आंदोलन ख़त्म करें

दरअसल, पीएम मोदी ने जिस आतंकी घटना का जिक्र किया है, वो हमला 25 मई 2006 को हुआ था।  श्रीनगर के बाहरी इलाके में गुजरात के यात्रियों की एक बस पर ग्रेनेड अटैक किया गया था।  बस पर ग्रेनेड उस वक्त फेंका गया था जब वो मुगल गार्डन की तरफ जा रही थी।  इस अटैक में कुछ लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी और कुछ ने बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

8 महीने पहले वैज्ञानिकों ने कहा था, संभल जाओ वरना... और फट गया ग्लेशियर

इसी घटना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि वो हादसा बेहद दर्दनाक था जिसमें 8 लोगों की जान चली गई थी।  पीएम मोदी ने ये भी बताया कि उस वक्त प्रणब मुखर्जी रक्षा मंत्री थे, मैंने उन्हें शव लाने के लिए फोर्स के जहाज के लिए फोन किया, देर रात हो गई थी। प्रणब मुखर्जी साहब ने व्यवस्था करने की बात कही. दूसरी तरफ रात में गुलाम नबी जी का फिर फोन आया, वो एयरपोर्ट पर थे। जैसे अपने परिवार के सदस्य की चिंता होती है वैसी चिंता उन्होंने की।



Comments