भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन! बेकाबू हो रहा कोरोना
मुंबई: देश में भले ही कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा हो लेकिन ख़तरा अभी भी टला नहीं है। कोरोना के कम होते मामलों के बीच लोग फिर लापरवाह हो गए और ना मास्क लगा रहे हैं, न ही ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसी बीच कोरोना संक्रमण में फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इन इलाकों में फिर से लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है।
आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, प्रेमी के लिए की थी 7 लोगों की हत्या
महाराष्ट्र के अकोला और अमरावती इलाके में फिर से लॉकडाउन लगने की संभावना है। अमरावती और अकोला इलाके में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अकोला में पिछले 3 दिनों में 500 से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले रोजाना 30-35 मामले ही सामने आ रहे थे।सूत्रों के मुताबिक मामलों को बढ़ता देख स्थानीय प्रशासन लॉकडाउन की घोषणा करने पर विचार कर रहा है।
बदलते जम्मू-कश्मीर की गवाही देता ये मंदिर, 31 साल बाद फिर सुनाई देंगे मंत्रोच्चार
दूसरी ओर महाराष्ट्र के अमरावति इलाके में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां बीते 3 दिनो में 1400 से ज्यादा कोरोना के नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इन इलाकों में कोरोना केस बढ़ने की वजह हाल में हुए पंचायत चुनावों के दौरान नियमों की अनदेखी को माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव और जगह-जगह लोगों की भीड़ भी कोरोना के बढ़ते मामलों की बड़ी वजह है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के जलसंपदा मंत्री जयंत पाटील भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Comments
Post a Comment