7 दिन ताज होटल में फ्री स्टे!, Valendtine Day ऑफर कहीं कर न दे कंगाल
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। ऐसे में साइबर क्राइम की घटनाएं भी बढ़ रही है। वेलेंटाइन डे में भी कुछ ही दिन बाकी रह गए है। ऐसे में हर कोई अपने प्यार के साथ इस दिन को ख़ास बनाने की तैयारी कर रहा है। साथ ही अपने प्यार को देने के लिए तोहफा भी जरुर खरीदेंगे। ऐसे मौके का फायदा उठाने के लिए साइबर क्रिमिनल तैयार बैठे है।
मुंबई साइबर सेल की डीसीपी रश्मि करंदीकर ने बताया कि साइबर क्रिमिनल आपको ऐसे लुभावने ऑफर देकर लिंक्स पर क्लिक कर ऑफर क्लेम करने को कहते हैं और जैसे ही आप उन लिंक्स को क्लिक करते हैं। जालसाज़ आपसे आपकी पर्सनल और बैंक संबंधित डिटेल मांगते हैं और अगर आपने उनके कहे इंस्ट्रक्शंस को फॉलो किया तो आपके बैंक का नियंत्रण उसे मिल जाता है और वह आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेता है।
बंगाल की साड़ी, सोने की चेन, ड्रॉप ईयर रिंग्स और चूड़ी, बजट में ऐसा था निर्मला सीतारमण का लुक
करंदीकर ने बताया कि हाल ही में ताज होटल से संबंधित एक लिंक सोशल मीडिया पर इन साइबर क्रिमिनल्स ने वायरल किया था, जिसके तहत वह लोगों को 7 दिनों का मुफ्त स्टे वैलेंटाइन डे के स्पेशल ऑफर के तहत दे रहे थे।इस लिंक के वायरल होने के बाद ताज होटल ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि यह साइबर क्रिमिनल्स का बिछाया जाल है, जिसका इस्तेमाल कर वह लोगों को ठगने की फिराक में हैं।
होटल ताज ने भी अपने ऑफिशल टि्वटर हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया कि उनके होटल की तरफ से इस तरह का कोई भी ऑफर वैलेंटाइन डे के अवसर पर नहीं दिया गया है। इसी जांच के दौरान मुंबई साइबर पुलिस को एक और इसी तरह के फर्जीवाड़े के बारे में पता चला जिसमें साइबर क्रिमिनल्स टाटा कंपनी के नाम से लोगों को मैसेज कर रहे हैं।

Comments
Post a Comment