आखिरकार ड्रैगन ने किया कबूल, गलवान की हिंसक झड़प में मारे गए थे चीनी सैनिक
लद्दाख: लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत-चीन के बीच का तनाव अब कम होने लगा है। दोनों देशों में हुए समझौते के बाद सेनाएं अपनी-अपनी जगह से पीछे हटने लगी है। इसी बीच चीन ने पहली बार माना है कि, गलवान में सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में उसके भी सैनिक मारे गए थे। चीन ने अपने मारे गए सैनिकों की जानकारी साझा की है।
भारत में फिर लगेगा लॉकडाउन! बेकाबू हो रहा कोरोना
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक़, चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग ने काराकोरम पर्वत पर तैनात रहे पांच चीनी सैनिकों के बलिदान को याद किया। ये है- पीएलए शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग ज़ुओरन। इसमें चार की मौत गलवान के खूनी झड़प में हुई थी, जबकि एक की मौत रेस्क्यू के वक्त नदी में बहने से हुई थी।
आजाद भारत में पहली बार किसी महिला को होगी फांसी, प्रेमी के लिए की थी 7 लोगों की हत्या
हालांकि, चीन इस झड़प में मरने वाले अपने सैनिकों का आंकड़ा बहुत कम बता रहा है। बीते दिनों नॉर्दन कमांड के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने बताया था कि गलवान घाटी की झड़प के बाद 50 चीनी सैनिकों को वाहनों के जरिए ले जाया गया था, लेकिन वे घायल थे या मरे इसके बारे में कहना मुश्किल है। इस गलवान की झड़प में चीनी सेना के काफी लोग मारे गए थे। वहीं, रूसी एजेंसी TASS ने 45 चीनी जवानों के मारे जाने की बात कही है।
गौरतलब है कि, पिछले साल जून में चीनी सैनिकों ने निहत्थे भारतीय सैनिकों पर कटीले रॉड से हमला कर दिया। इस खुनी झड़प में भारत के 20 जवा शहीद हो गए थे। इस घटना में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे लेकिन चीन ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया था।

Comments
Post a Comment