मार्च से 'दूध_100_रूपये_लीटर'!, आम आदमी पर फिर पड़ेगी महंगाई की मार?
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों को लेकर आम जनता पर बोझ पड़ रहा है। इसके साथ ही रसोई गैस के दाम भी आसमान छु रहे है। इसी बीच आम आदमी को झटका देने वाली एक और खबर सामने आ रही है। खबर आ रही है कि, दूध की कीमत भी सैकड़ा पार होने जा रही है। ट्विटर पर '#1मार्च_से_दूध_100_लीटर ट्रैंड' कर रहा है। इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि, एक मार्च से दूध की कीमत 100 रूपये लीटर होगी।
फ्री में नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सरकार ने तय की कीमत
इस खबर को सिंघु बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसान नेता मलकीत सिंह के हवाले से पेश किया जा रहा है। डिजीआना न्यूज़ इस खबर की पुष्टि नहीं करता है। ट्विटर यूजर्स ने इसे देश में ट्रैंडिग पर ला दिया है। इस हैशटैग के साथ अभी तक 78 हजार से ज्यादा ट्वीट किए जा चुके हैं। इसके साथ ही एक अखबार की कटिंग वायरल हो रही है. जिसमें कीमतें बढ़ने का दावा किया जा रहा है।
लॉकडाउन की शुरुआत, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार सख्त
वायरल खबर में लिखा है 'सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने दूध के दाम बढ़ने की बात कही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान मलकीत सिंह ने बताया कि एक मार्च से किसान दूध के दामों में बढ़ोतरी करेंगे। पचास रूपये लीटर बिकने वाला दूध दोगुनी कीमत यानि 100 रूपये लीटर बेचा जाएगा। मलकीत सिंह का कहना है कि केंद्र सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को घेरने का प्रयास किया था।

Comments
Post a Comment