बढ़ रहा कोरोना, पांच केस पर सील होगी बिल्डिंग, कहीं लॉकडाउन तो कहीं लगा नाईट कर्फ्यू
मुंबई: देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे है। कोरोना के केंद्र बने महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। राज्य के 8 जिलों में कोरोना के नए मामलों में अचानक तेजी आई है। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने भी सख्ती शुरू कर दी है। सख्त गाइलाइंस जारी करते हुए सरकार ने अमरावती में वीकेंड पर लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है।
दरअसल, महाराष्ट्र में गुरूवार को कोरोना के 5427 नए मामले आए हैं, जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके अलावा 38 लोगों ने दम तोड़ा है। राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार से ऊपर है। वहीं, मुंबई की बात करें तो शहर में पिछले एक दिन में 736 केस सामने आए है। हालात को पटरी से उतरते देख बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं।
राज्य में अब होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिस सोसाइटी में कोरोना के 5 से ज्यादा केस आएंगे उसे सील कर दिया जाएगा। विदर्भ के यवतमाल में 28 फरवरी और अमरावती में एक दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा शादी या सार्वजनिक कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने पर भी केस होगा।
लोकल में बिना मास्क के चलने वालों पर निगरानी के लिए 300 मार्शल नियुक्त किए जाएंगे। नियम तोड़ने वाले मैरिज हॉल, रेस्टोरेंट क्लब आदि पर रेड पड़ेगी। ब्राजील से आने वाले यात्रियों को इंस्टीटेयूशन क्वारनटीन किया जाएगा। जिन इलाकों से ज्यादा केस आ रहे हैं वहां टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाएगी।

Comments
Post a Comment