खुलासा: दिल्ली हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन, कई भारतीय पत्रकार भी शामिल
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर ट्रेक्टर रैली के नाम पर राजधानी दिल्ली में हुई हिंसा का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। किसान आंदोलन के नाम पर दिल्ली में दंगा भड़काने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साजिश का खुलासा हुआ है। इस साजिश में पाकिस्तान का हाथ है।
सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, किसान आंदोलन को हिंसक रूप देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने खालिस्तानी आतंकियों के साथ बैठक की थी। इसके लिए आईएसआई ने कनाडा, ब्रिटेन, जर्मनी और अमेरिका में स्थित पाकिस्तानी दुतावास के जरिए खालिस्तानी आतंकियों के साथ कई राउंड की बैठक की थी।
चर्चा में हैं ये किसान, काम के लिए खरीद लिया 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर
भारत में हो रहे किसानों के आंदोलन को अंतरराष्ट्रीय रंग देने के लिए भारत के कुछ ऑनलाइन न्यूज पोर्टल को साजिश में शामिल किया गया था। बैठक में ये फैसला किया गया था कि उन्हीं न्यूज पोर्टल को प्लान में शामिल करना है, जो मोदी सरकार के खिलाफ हैं और जो वामपंथी विचारधारा के है।
इस कड़ी में कई भारतीय पत्रकारों को भी साजिश में शामिल किया गया जो लगातार पीटर फेडरिक के भारत विरोधी ट्वीट को अपने ट्वीटर हैंडल से भी रिट्वीट करते रहे। जांच एजेंसियों के मुताबिक पीटर फेडरिक के तमाम भारत विरोधी आर्टिकल को भारतीय न्यूज पोर्टल में एक साजिश के तहत जगह दी गई, जिससे मोदी सरकार पर हमले किए जा सके।

Comments
Post a Comment