भूमिपूजन की भव्य तैयारी, रामलला के लिए 'भगवान, शंकर' बना रहे पोषक
अयोध्या: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राममंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है। पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे। रामभक्तों के लिए आई इस शुभ घड़ी के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरो पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भूमिपूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे। ये टेलर बना रहा रामलला की पोशाक मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की तैयारियों के बीच भगवान श्रीराम को पहनाने के लिए पोशाक भी तैयार की जा रही है। भूमिपूजन के शुभ अवसर पर रामलला जो पोषक पहनेंगे उसे अयोध्या का ही एक परिवार तैयार कर रहा है। ये परिवार पिछली चार पीढ़ियों से रामलला के लिए पोशाक बनाने का काम करता है। फिलहाल भगवत प्रसाद और शंकर लाल भूमिपूजन पर रामलला को पहने जाने वाले पोषक तैयार कर रहा है। यह परिवार भी राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित है। परिवार के टेलर भगवत प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आने से वे बेहद खुश हैं। वे कहते हैं पीएम बहुत पवित्र दिन पर यहां आ रहे हैं। बहुत लंबे इन्तजार के बाद यह घड़ी आई है। उनक...