बॉर्डर से पीछे हट युद्ध की धमकी दे रहा चीन, बोला- लंबे वक्त तक नुकसान झेलेगी दुनिया




लद्दाख में लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर भारत को आंख दिखा रहे चीन को घुटनों पर आना पड़ा है। भारतीय सेना का शौर्य, वायुसेना की ताकत और सरकार के सख्त तेवर से चीन घबरा गया और चीनी सेना अपनी मौजूदा जगह से पीछे हट गई है। एक ओर चीन के खिलाफ भारत के सख्त तेवर और दूसरी और अमेरिका के दबाव से वह बौखला गया है।

बौखलाया चीन अब दुनिया को नुकसान झेलने की धमकी देने लगा है। अमेरिका की ओर से बनाए जा रहे दबाव पर चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि अमेरिका तमाम बड़े देशों को चीन के खिलाफ उकसा रहा है। अमेरिका इन देशों के सामने अपना प्रभाव बढ़ा रहा है और इसका खामियाजा दुनिया भुगतेगी।


ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि चीन का जिन देशों से क्षेत्रीय विवाद चल रहा है, अमेरिका उन सभी देशों को अपना समर्थन दे रहा है। पश्चिमी देशों के साथ-साथ एशियाई देशों को भी चीन के खिलाफ उकसा रहा है। चीन का बाजार भी अमेरिका के बराबर है। करीब 100 देशों के साथ चीन के व्यापारिक संबंध है, जिन्हें अमेरिका ख़राब करने की कोशिश कर रहा है। इसका नुकसान दुनिया को लंबे समय तक भुगतना होगा।


चीनी अखबार ने कोरोना को लेकर लिखा कि अभी कोरोना महामारी की पहली लहर है। दुनिया को लंबे समय तक अंजाम भुगतना होगा। महामारी के बढ़ने के बावजूद अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग को रोक दिया है।'


युद्ध की धमकी देते हुए ग्लोबल टाइम्स ने लिखा - 'ऐसा लग रहा है कि भूराजनीतिक संघर्ष अब वापस पिछली स्थिति पर नहीं जा सकता। अमेरिका चीन के खिलाफ बड़ी चालें चल रहा है। इससे आने वाले दिनों में नफरत बढ़ सकती है और युद्ध का खतरा पैदा हो सकता है। कई देशों को काफी नुकसान होगा।

Comments