भूमिपूजन की भव्य तैयारी, रामलला के लिए 'भगवान, शंकर' बना रहे पोषक




अयोध्या: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राममंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आ गई है। पांच अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बनेंगे। रामभक्तों के लिए आई इस शुभ घड़ी के लिए अयोध्या में तैयारियां जोरो पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भूमिपूजन की तैयारियों का जायजा लेने अयोध्या पहुंचे थे।

ये टेलर बना रहा रामलला की पोशाक

मंदिर निर्माण के भूमिपूजन की तैयारियों के बीच भगवान श्रीराम को पहनाने के लिए पोशाक भी तैयार की जा रही है। भूमिपूजन के शुभ अवसर पर रामलला जो पोषक पहनेंगे उसे अयोध्या का ही एक परिवार तैयार कर रहा है। ये परिवार  पिछली चार पीढ़ियों से रामलला के लिए पोशाक बनाने का काम करता है। फिलहाल भगवत प्रसाद और शंकर लाल भूमिपूजन पर रामलला को पहने जाने वाले पोषक तैयार कर रहा है।

यह परिवार भी राम मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित है। परिवार के टेलर भगवत प्रसाद का कहना है कि प्रधानमंत्री के अयोध्या आने से वे बेहद खुश हैं। वे कहते हैं पीएम बहुत पवित्र दिन पर यहां आ रहे हैं। बहुत लंबे इन्तजार के बाद यह घड़ी आई है। उनका कहना है कि राम मंदिर के लिए संघर्ष तब शुरू हुआ था जब उनका जन्म भी नहीं हुआ था।

दिवासी जैसा होगा नजारा


पांच अगस्त को भूमिपूजन से पहले तीन और चार अगस्त को अयोध्या को दीपो से रोशन किया जाएगा। जब भगवान् श्रीराम माता सीता को लंका से अयोध्या लेकर आए थे, तब अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर उनका स्वागत किया है। अब सालों बाद जब मंदिर निर्माण की शुभ घड़ी आई है तो उस उल्लास को फिर से दोहराने की तैयारी है। भूमिपूजन से पहले पूरी अयोध्या दीपों से जगमगाएगी।

दुनियाभर में होगा जश्न

भूमिपूजन के अवसर पर जश्न सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होगा। विश्व हिंदू परिषद ने इसके लिए मेगा प्लान तैयार किया है और अपील की है कि पांच अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे से साधु संत चाहे दुनिया के किसी भी हिस्से में हों अपने आश्रमों, मंदिरों, मठों में भगवान की पूजा और कीर्तन करें और प्रसाद बांटे।

कोरोना के खतरे को देखते हुआ वीएचपी ने इस जश्न को मनाने के लिए लोगों से अपील की है कि इस मौके पर अपने घर, मोहल्ले, बाजार, आश्रमों और धार्मिक स्थलों को सजाएं, प्रसाद बांटे और शाम को दीया जलाएं। रामभक्तों से अपने इलाकों में भव्य राम मंदिर के लिए दान करने का संकल्प लेने को भी कहा गया है। आयोध्या में होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन को पूरे देश में बड़ी स्क्रीन पर लाइव दिखाया जाएगा।







Comments