चीन ने चेताया- अब फ़ैल रही ये जानलेवा बीमारी, कोरोना से भी है खतरनाक



एक और जहां दुनिया कोरोना का कहर झेल रही है, वहीं दूसरी ओर कई जानलेवा बीमारियां भी जन्म ले रही है। कोरोना के बीच इन बीमारियों का फैलना चिंता का विषय बना हुआ है। एक देश में ऐसी ही खतरनाक बीमारी फैली है जो कोरोना से भी खतरनाक है और अभी तक सैकड़ों लोगों की जान चली गई है। इस बीमारी को एक 'अज्ञात निमोनिया' बताया जा रहा है।

ये बीमारी कजाकिस्तान में फ़ैल रही है। इसको लेकर चीन ने कजाकिस्तान में रह रहे अपने नागरिकों को आगाह किया है। चीन का कहना है कि कजाकिस्तान में फ़ैल रही ये बीमारी कोरोना संक्रमण से भी ज्यादा खतरनाक है। वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी कर चीनी दूतावास की ओर से कहा गया है कि कजाकिस्‍तान में अज्ञात निमोनिया से इस साल के शुरुआती छह माह में 1,772 लोगों की मौत हो गई है. इतना ही नहीं इसमें से 628 लोग तो केवल जून में मारे गए हैं।' इस बीमारी से चीनी नागरिकों की भी जान गई है।


ज्यादा मौत का ख़तरा

कजाकिस्तान में मौजूद चीनी दूतावास के बयान के हवाले से चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने कहा कि इस बीमारी में कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों से भी ज्यादा मौत होने का ख़तरा है। वहीं, चीनी दूतावास ने कहा कि कजाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। हालांकि बयान में कही भी इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं ये बीमारी कोरोना से जुड़ी तो नहीं है।

चीनी विशेषज्ञों का अलर्ट

कजाकिस्तान में फ़ैल रही अज्ञात निमोनिया नाम की बीमारी को लेकर चीनी विशेशयों ने अलर्ट जारी किया है। उनका कहना है कि इस जानलेवा बीमारी को चीन में फैलने से रोकने के लिए जल्द कदम उठाने की जरुरत है। दरअसल, कजाकिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है। इस बीमारी को चीन में फैलने से रोकने के लिए चीनी दूस्तावास लगातार अपने नागरिकों को जागरूक कर रहा है।


कोरोना के कारण बढ़ा बीमारी का प्रकोप

कजाकिस्तान में फ़ैल रही इस अज्ञात बीमारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि ये बीमारी कोरोना वायरस की वजह से हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा है कि एजेंसियों का मानना ​​है कि कोरोना वायरस के कारण ही कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया का प्रकोप बढ़ा है।


कहा जा रहा है कि कजाकिस्तान की मीडिया में भी खबर आई थी कि वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है।

Comments