हाई जोश में वायुवीर, LAC पर गरज रहे फाइटर प्लेन, कांप रहा चीन


चीन सीमा पर वायुवीरों का जोश हाई है। चालबाज चीन को जवाब देने के लिए लद्दाख में भारतीय वायुसेना पूरी तरह से अलर्ट पर है। लाइन ऑफ़ एक्चुअल कंट्रोल पर वायुसेना के घातक विमान गरज रहे है। अपाचे, मिराज, सुखोई, मिग-29 की गर्जना से चीन कांप रहा है। 

बालाकोट एयरस्ट्राइक में अहम् भूमिका निभाने वाले मिग 29 भी सीमा पर तैनात है और दुश्मन को दहलाने के लिए तैयार है। वायुसेना के लड़ाकू विमान लगातार गश्त लगा रहे हैं। विमानों से सैनिकों और सामान को लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में भेजा जा रहा है।

चीन पर नजर रखने के लिए सरहद पर मल्टी रोल कॉम्बैट मिराज-2000, सुखोई-30 और और जगुआर की भी तैनाती की गई है। ये सभी फाइटर प्लेन हथियारों से लैस होकर उड़ान भर रहे है और सीमा पर निगरानी कर रहे है। यदि चीन ने कोई हिमाकत की तो भारत के वायुप्रहार से बच नहीं पाएगा। 

इसके अलावा चिनूक हेलिकॉप्टर को लद्दाख में तैनात सैनिकों के लिए खाद्य और रसद सामग्री पहुंचाने में लगाया गया है, जबकि अपाचे हेलिकॉप्टर को दुश्मन पर धावा बोलने के लिए लगाया गया है। अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टरों को क्षेत्रों में तैनात किया गया है जहां थल सेना कार्रवाई कर रही है। 

गौरतलब है कि गलवान घाटी, पैंगॉन्ग झील और दौलत बेग ओल्डी इलाके में चीनी सेना की तैनाती पहले जैसी बनी है। ऐसे में भारत माता के वीर सपूत मातृभूमि की रक्षा का प्रण लिए सरहद पर डटे हुए हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जवानों का हौंसला बढ़ाने के लिए लेह पहुंचे थे। 

 पीएम मोदी ने भी लेह से हुंकार भरी थी और चीन को साफ़ चेतावनी दे दी है कि अब भारत पीछे नही हटेगा। विस्तारवाद का युअग ख़त्म हो गया है, ये समय विकासवाद है। अगर किसी पर विस्तारवाद की ज़िद सवार हो तो हमेशा वह विश्व शांति के लिए ख़तरा होता है।

Comments