Posts

Showing posts from April, 2021

खामोश हो गया दंगल का उस्ताद...

Image
सुरभि भावसार बेबाक पत्रकार, एंकर, अपने काम के प्रति हमेशा तत्पर रहने वाले, हर बात का हाजिर जवाब देने वाले रोहित सरदाना को अब कभी आप नहीं सुन पाएंगे। हर शाम पांच बजे आजतक पर दंगल तो होगा लेकिन सीधे और तीखे सवाल करने वाले रोहित सरदाना नहीं दिखाई देंगे, क्योकि दंगल का उस्ताद खामोश हो गया है। इस दंगल को तो उन्होंने बहुत पहचान दिलाई, लेकिन वह जिंदगी के इस दंगल में हार गए। रोहित सरदाना का जाना मीडिया जगत के लिए भी बड़ी क्षति है। उनकी दो छोटी-छोटी बेटियां अब किसे प्यार करेंगी। उनकी एक बेटी तो इतनी छोटी है, शायद वह जानती भी नहीं होगी कि, उसके पापा कहां हैं। अपनी बेटियों के साथ अक्सर वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते थे। रोहित सरदाना का एक वीडियो मुझे याद आ रहा है, जिसमें वह कह रहे थे कि, 'बहुत से लोग लॉकडाउन में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। हमारा भी मन होता है अपने परिवार के साथ बैठे, मस्ती करें, चाय चाय पिए लेकिन हमारा एक परिवार पर्दे के उस पार भी है। हम काम पर हैं ताकि आप घर पर सुरक्षित रहें।' हमें सुरक्षित रखने के लिए आप काम पर रहे सर, लेकिन अफ़...

भारत में तांडव कर रही मौत, एक महीने में 45 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितों की गई जान

Image
नई दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है। संक्रमितों के साथ मौत का आंकड़ा भी बहुत तेजी से बढ़ रहा है। मौत इस कदर तांडव मचा रही है कि, महज एक महीने में 45 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों ने जान गंवाई है। सालभर में कुल दो लाख आठ देशवासी अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी भी ये कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 1 अप्रैल को बताया गया था कि देश में कुल एक लाख 62 हजार 927 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। आज 30 अप्रैल को ये आंकड़ा बढ़कर 2 लाख 8 हजार 330 हो गया है। यानी कि एक महीने में कुल 45,403 लोगों की जान चली गई, जबकि इससे पहले मार्च में महज 5,770 लोगों की जान गई थी। देश में अबतक कुल एक करोड़ 87 लाख 62 हजार 976 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अनुमान के अनुसार, जल्द ही ये आंकड़ा दो करोड़ के पार पहुंच जाएगा। 19 दिसंबर 2020 को संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इससे पहले सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड मा...

भारत में तबाही मचा रहे कोरोना ने बदला रूप, इंग्लैंड में मिल रहे मरीज

Image
  नई दिल्ली: भारत में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस अब खतरनाक रूप में दुसरे देशों में तबाही मचा रहा है। भारत में मिले कोरोना स्ट्रेन B.1.617 ने अपने दो नए म्यूटेंट रूप बना लिए हैं। ये म्यूटेंट स्ट्रेन इंग्लैंड में भी मिले हैं, जिससे वहां करीब 250 लोग संक्रमित हुए हैं। इंग्लैंड के पब्लिक हेल्थ विभाग ने कहा है कि हम इन दोनों वैरिएंट्स की जांच कर रहे हैं, क्योंकि इन्हीं वैरिएंट्स की वजह से भारत में हर दिन तीन लाख से ज्यादा कोरोना मामले आ रहे हैं। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि इन दोनों नए म्यूटेंट स्ट्रेंस को मिलाकर हम 13 नए स्ट्रेंस की जांच कर चुके हैं। भारत से आए दो नए म्यूटेंट कोरोना वायरस का नाम है - B.1.617.2 और B.1.617.3. पहले म्यूटेंट वायरस B.1.617.2 की वजह से ब्रिटेन में 202 लोग बीमार हैं। दूसरे म्यूटेंट वायरस B.1.617.3 की वजह से पांच लोग बीमार है। इंग्लैंड में B.1.617 स्ट्रेन के 172 कोरोना मरीज भी हैं। कुछ और लोगों के जांच परिणाम अभी सामने नहीं आए हैं। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के मुख्य स्ट्रेन B.1.617 ने ही इस समय तबाही मचा रखी है। हर दिन 3 लाख से ज्यादा मामल...

सीरम इंस्टीट्यूट ने घटाई वैक्सीन की कीमत, 300 रूपये में मिल सकेगी कोविशील्ड

Image
  नई दिल्ली : देश में एक मई से शुरू होने वाले वैक्सीनेशन के तीसरे चरण से पहले वैक्सीन की कीमतों को लेकर बड़ी खबर आई है। सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड वैक्सीन की कीमतों में कटौती की है। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यों को कोविशील्ड का एक डोज अब 400 रूपये की जगह 300 रूपये में दिया जाएगा। हालांकि, सीरम ने वैक्सीन के एक डोज की कीमत सिर्फ राज्य सरकारों के लिए घटाई हैं। निजी अस्पतालों के लिए कीमतें कम नहीं हुई हैं। यानी, निजी अस्पतालों को अभी भी कोविशील्ड का एक डोज 600 रूपये में ही मिलेगा। सीरम के इस फैसले से सीधे तौर पर राज्य सरकारों को राहत मिली है। हर डोज पर राज्य सरकारों के 100 रूपये बचेंगे।     अदार पूनावाला का कहना है कि सीरम के इस फैसले से हजारों करोड़ रूपयेकी बचत होगी। हालांकि, इससे आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वो इसलिए क्योंकि ज्यादा राज्य सरकारों ने फ्री वैक्सीन लगाने का ऐलान ही किया है और अगर कोई निजी अस्पताल से वैक्सीन लगवाता है, तो उसे वहां वैक्सीन के एक डोज के लिए 600 रूपये चुकाने ही होंगे। कुल मिलाकर सीरम के फैस...

वर्दी के साथ मानवता का फर्ज, पुलिस के साथ मिलकर बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार

Image
  नई दिल्ली: कोरोना के कहर से राजधानी दिल्ली बुरी तरह जूझ रही है। इस स्थिति के बीच कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे है, जो दिल को झकझोर देते हैं। ऐसी ही एक घटना नोएडा में हुई है, जहां 27 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर 20 में रहने वाले 52 साल के एक शख्स की कोरोना से मौत हो गई थी और घर मे सिर्फ मां और बेटी ही मौजूद थीं। आलम ये था कि, पिता को कन्धा देने वाला कोई नहीं था। मां-बेटी के पास अंतिम संस्कार करने तक के पैसे नहीं बचे थे। जैसे ही इस बात की जानकारी नोएडा पुलिस को मिली तो सेक्टर 19 पुलिस चौकी इंचार्ज हरि सिंह पुलिस टीम के साथ मृतक के घर पहुंचे। एम्बुलेंस का बंदोबस्त किया गया और शव को श्मशान घाट ले जाया गया। पुलिस ने खुद चिता सजाई और मृतक की बेटी ने मुखाग्नि दी। कोरोना के इस दौर में जब अपने भी साथ छोड़ दे रहें है तो ऐसे वक्त में चाहे दिल्ली पुलिस के जवान हों या नोएडा पुलिस के, वो न सिर्फ कानून व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं बल्कि अर्थियों को कंधा देने से लेकर अंतिम संस्कार तक करवा रहे हैं। दिल्ली, नोएडा समेत देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इस कारण श्मशान से लेकर अस्पतालों तक लाइन ह...

सामने आया कोरोना का बिलकुल नया लक्षण, ना करें नजरअंदाज

Image
नई दिल्ली: कोरोना वायरस के लक्षण आमतौर पर सर्दी-जुकाम से मिलते जुलते है। हालांकि, वायरल इन्फेक्शन और कोरोना में फर्क करना भी मुश्किल हो जाता है। हाल ही में एक स्टडी में कोरोना के बिलकुल अलग लक्षण सामने आए है। रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमण होने पर मरीज की प्लेटलेट्स अचानक से गिर जाती हैं और उसे बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है, जबकि बुखार और सांस में तकलीफ जैसे लक्षण बाद में उभरते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आजाद नगर पारा रोड के अलीम शेख (60) ने 18 अप्रैल को बहुत ज्यादा थकावट महसूस होने के बाद एक ब्लड टेस्ट करवाया. उन्होंने ये ब्लड टेस्ट डॉक्टर की सलाह पर करवाया था जिसमें पता चला कि उनके शरीर की प्लेटलेट्स अचानक गिरकर 85,000 रह गई हैं. एक इंसान के शरीर में सामान्यत: डेढ़ लाख से साढ़े चार लाख के बीच प्लेटलेट्स होनी चाहिए. रेस्पिरेटरी मेडिसिन डिपार्टमेंट KGMU के प्रोफेसर संतोष कुमार कहते हैं, 'हर एक वायरल इंफेक्शन में प्लेटलेट काउंट गिरता है इसलिए थकान को इग्नोर किए बिना कोविड-19 का टेस्ट कराना चाहिए। कोविड-19 के लक्षण इन्फ्लूएंजा जैसे ही होते हैं, लेकिन ...

सरकार की अपील, घर में भी पहनें मास्क, एक व्यक्ति 406 लोगों को कर सकता है संक्रमित

Image
नई दिल्ली: कोरोना की बेकाबू रफ़्तार को देखते हुए अब सरकार ने घर में भी मास्क पहनने की सलाह दी है। नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने सोमवार को कहा कि यह समय किसी को भी घर पर आमंत्रण देने का नहीं है बल्कि घर पर रहने और घर पर भी मास्क लगाकर रहने का है। वहीं कोरोना के शुरुआती लक्षण देखे जाने पर लोगों से घर पर ही आइसोलेट होने के लिए कहा है। डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर खुद को तत्काल आइसोलेट करें। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने तक का इंतजार ना करें। उन्होंने कहा कि ऐसे में आरटी-पीसीआर टेस्ट निगेटिव आने की संभावना है, लेकिन फिर भी लक्षण को देखते हुए खुद को संक्रमित मानें और सभी गाइडलाइन को फॉलो करें। इसके अलावा स्वास्थ्य संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मास्क नहीं लगाने पर बढ़ने वाले खतरे की बात की। उन्होंने कहा कि अगर दो लोग मास्क नहीं पहनते हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करते हैं तो इससे कोरोना संक्रमण का खतरा 90 फीसदी तक बढ़ सकता है। वहीं अगर व्यक्ति मास्क लगाता है और गाइडलाइन का पालन करता है तो खतरा 30 फीसदी तक कम हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर गाइडलाइन का पालन नहीं कि...

68 मरीजों के लिए मसीहा बने IPS अधिकारी, ओडिशा से दिल्ली में बचाई जान

Image
  नई दिल्ली : कोरोना एक बार फिर तांडव मचा रहा है। ऐसे में कोरोना से बचने के नियमों का पालन करवाना हो या मरीजों के लिए किसी भी चीज की व्यवस्था करना हो, वर्दीवाले इन सभी के लिए फिर मैदान में उतर गए है। इसी कड़ी में ओडिशा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी 68 मरीजों के लिए फ़रिश्ता बनकर सामने आए। उन्होंने दिल्ली के राठी अस्पताल में ऑक्सीजन बेड पर भर्ती 68 कोरोना मरीजों की जान बचाई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में सचिव पद पर तैनात संजीव गुप्ता की मदद से उन्होंने अस्पताल तक न सिर्फ ऑक्सीजन भरा वाहन समय पर पहुंचाया, बल्कि स्थानीय संगठनों से संपर्क कर अस्पताल के लिए फौरी तौर पर सिलेंडर भी भिजवाए। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अरुण बोथरा ओडिशा राज्य सड़क एवं परिवहन निगम के संचालन निदेशक पद पर तैनात हैं। दरअसल, गुरूवार रात को उन्होंने राठी अस्पताल का एक ट्वीट देखा था, जिसमें 68 मरीजों की जान बचाने के लिए मदद की गुहार लगाई गई थी। ट्वीट में लिखा कि हमारे अस्पताल में 68 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। अब दो घंटे में ही अस्पताल के ऑक्सीजन का पूरा स्टॉक खत्म हो जाएगा। सुबह से लेकर रात तक हमने सबसे अनुरोध कर लि...

चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर, 8 शव बरामद

Image
देहरादून: उत्तराखंड के चमोसी में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारत-चीन सीमा के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में आईटीबीपी की बटालियन की पोस्ट के पास ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर टूटने से यहां बड़ी संख्या में लोग फंस गए और अफरा-तफरी मच गई। लोगों को बचाने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कर दिया है। सेना ने करीब ४३० लोगों को बचा लिया है और 8 शव बरामद कर लिए गए है। सेना के अनुसार अभी तक 8 शव हुए बरामद हुए हैं। लगभग 425 से 430 लोगों के फंसे होने की आशंका है। लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है।  भारतीय सेना के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सेना के अनुसार सुराई ठोटा से लेकर मलारी क्षेत्र में कई ग्लेशियरों के सड़क पर गिरने की जानकारी है। दो शव सुबह 7:30 बजे बरामद किए गए, वहीं 9 से 10: के बीच छह शव बर्फ से बाहर निकाले गए। सुमना में घायलों को जोशीमठ सेना के अस्पताल में वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पहुंचाने की कोशिश हो रही है। ग्लेशियर जोशीमठ समुना इलाके में टूटा. यहां पर बीआरओ कैंप में लोग मौजूद थे, बर्फबारी के दौरान हुए हिमस्खलन ये लोग फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपर...

मई में तबाही मचाएगा कोरोना, रोज होंगी पांच हजार से ज्यादा मौतें: स्टडी

Image
  नई दिल्ली : देश कोरोना की दूसरी लहर से बुरी तरह जूझ रहा है। लाखों मरीजों के संक्रमित होने के साथ ही हजारों लोगों की जान जा रही है। अस्पतालों में जगह नहीं बची है, शमशानों में अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इसी बीच एक स्टडी में सामने आया है कि, कोरोना की दूसरी लहर का पीक मई में आएगा। मई के बीच में मरने वालों का आंकड़ा 5600 तक पहुंच जाएगा। हालात ऐसे ही रहे तो अप्रैल से अगस्त के बीच करीब तीन लाख लोग अपनी जान गंवा देंगे। वाशिंगटन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन (आईएचएमई) द्वारा 'कोविड-19 प्रोजेक्शन' शीर्षक पर अध्ययन किया गया है जो 15 अप्रैल को प्रकाशित हुआ। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि कोरोना माहामारी का ये दौर आने वाले सप्ताह में स्थिति और भी बिगाड़ेगा। अध्ययन के एक और पहलू में ये भी कहा गया है कि अप्रैल के तीसरे सप्ताह के अंत तक यदि सभी मास्क पहनने की आदत को गंभीरता से लें, तो मौत के इस आंकड़े को 70 हजार तक कम किया जा सकता है। भारत में संक्रमण और मौतों की वर्तमान दर के आधार पर आईएचएमई के विशेषज्ञों द्वारा किए गए अध्ययन में कहा गया ह...

एक्टिव हुआ कोरोना का नया वैरिएंट', दिल्ली में यूके और डबल म्यूटेंट वैरिएंट मचा रहा तबाही

Image
नई दिल्ली: कोरोना की नई लहर से राजधानी दिल्ली बेहाल है। यहां कोरोना रौद्र रूप लेता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में संक्रमण की रफ़्तार बहुत तेजी से बढ़ी है और मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच एक और नई खबर सामने आई है, जो चिंता बढ़ाने वाली है। नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल के चीफ डॉ. सुजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली में मार्च के आखिरी हफ्ते में जो कोरोना के सैंपल आए, उनमें से 50 फीसदी में कोरोना का यूके वैरिएंट था। इस वक्त दिल्ली में कोरोना का यूके वैरियंट और डबल म्यूटेंट वैरिएंट मौजूद है। डॉ. सुजीत सिंह के मुताबिक, दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र में भी 50 फीसदी से अधिक सैंपल डबल म्यूटेंट से जुड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में यूके वैरिएंट का असर मार्च से ही देखने को मिल गया था। मार्च के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में यूके वैरिएंट के 28 फीसदी मामले थे, लेकिन मार्च के आखिरी हफ्ते तक ये आंकड़ा 50 फीसदी तक पहुंच गया। पश्चिम बंगाल में जो कोरोना का नया वैरिएंट मिला था, वह देसी वैरिएंट है। B.1.618  के इस वैरिएंट के अबतक बंगाल और महाराष्ट्र में केस मिल पाए हैं। हालांकि, च...

वाराणसी का भयावह मंजर, 24 घंटे जल रहे शव, पिघल गया ब्ल

Image
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में कोरोना की स्थिति भयावह हो गई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ते के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वाराणसी और आसपास के जिलों में कोरोना के मरीजों के मरने का दौर लगातार जारी है। स्थिति इतनी भयावह है कि, वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर बने गैस शवदाह गृह में चौबीसों घंटे शवदाह किया जा रहा है। इसके कारण शवदाह गृह के ब्लोअर का पंखा पिघल गया। ब्लोअर का पंखा पिघलने के कारण बुधवार से ही कोविड शवों के दाह संस्कार का काम रुका हुआ है। मशीन को रिपेयर करने की कोशिश शुरू हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक यह फिर से शुरू हो जाएगी। इस दौरान कोविड शवों का हरिश्चंद्र घाट पर दाह संस्कार किया जा रहा है। वाराणसी में पूर्वांचल के कोने कोने से शवदाह के लिए शव आते हैं और महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर, हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार होता है। कोविड काल में हरिश्चंद्र घाट और वहां स्थित प्राकृतिक गैस शवदाहगृह में ही कोविड शवों का अंतिम संस्कार निर्धारित किया गया है, लेकिन शवों के आने का सिलसिला थम नहीं रहा है और लगातार चौबीसो घंटे शवदाह का काम चल रहा है। लगातार हो...

राहुल गांधी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील

Image
  नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमित पाए गए है। मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कोरोना में चपेट में आने की जानकारी दी। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।  राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

सावधान! मोबाइल पर फ़ैल रहा वायरस, WhatsAppPink लिंक पर ना करें क्लिक

Image
  नई दिल्ली: दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर हमेशा स्कैमर्स की नजर रहती है। इसी बीच इन स्कैमर्स की नजर एक बार फिर whatsapp यूजर्स पर पड़ गई है। इन दिनों यूजर्स को मोबाइल पर एक लिंक मिल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि, इससे उनके वॉट्सऐप का कलर बदल जाएगा। दावे के मुताबिक़, लिंक पर क्लिक करने से whatsapp का ग्रीन कलर पिंक हो जाएगा। लिंक में ये भी दावा किया गया है कि, इस पिंक whatsapp में कई नए फीचर्स भी दिए गए है। साइबर एक्सपर्ट्स ने ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करने से यूजर्स को मना किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि, ये WhatsApp का ऑफिशियल अपडेट है। यदि यूजर इस लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनका फोन हैक हो सकता है। इससे वो अपने WhatsApp अकाउंट भी खो सकते हैं। PTI की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कई यूजर्स इस लिंक को अंजाने में सेंड कर रहे हैं। साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट के अनुसार यूजर्स को WhatsApp Pink से सावधान रहना चाहिए। WhatsApp ग्रुप्स में APK डाउनलोड लिंक के साथ वायरस को फैलाया जा रहा है। WhatsAppPink के नाम वाले किसी भी लिंक पर यूजर्स क्लि...

इंदौर में नहीं सुधर रहे हालात, फिर बढ़ा कोरोना कर्फ्यू

Image
इंदौर : शहर में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पांच दिन के लिए कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। यानी अब 26 अप्रैल सुबह 6 बजे शहर में पाबंदियां लागू रहेगी। शहर में हर दिन एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया था। कलेक्टर मनीष सिंह ने कोरोना कर्फ्यू बढ़ाए जाने की जानकारी दी। शुक्रवार को हुई आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में इंदौर शहर में कोरोना कर्फ्यू 19 अप्रैल से आगे बढ़ाने के संकेत दे दिए गए थे। इसमें जनता और समाज के विभिन्न वर्गों को भी विश्वास में लेकर कोई निर्णय लिए जाने की बात सामने आ रही थी। कोरोना के इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल और कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल में कोविड केयर सेंटर बनाने जाने पर भी चर्चा हुई।

'जून में और भयावह होगी स्थिति, हर दिन होगी 2500 मौतें', नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

Image
  नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर भयावह होती जा रही है। बढ़ते संक्रमण के साथ मौत का आंकड़ा भी बहुत तेजी बढ़ रहा है। अस्पतालों में बेड्स फुल होने की वजह से मरीजों को इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं, शमशान में अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं है। इसी बीच एक और चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जून तक पहुंचते-पहुंचते हालात और भी ज्यादा खराब हो जाएंगे। लांसेंट जर्नल में प्रकाशित हुए एक अध्ययन में भारत को लेकर यह दावा किया गया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि शोध से जुड़े वैज्ञानिक भारत सरकार की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य भी हैं। ‘भारत की दूसरी कोरोना लहर के प्रबंधन के लिए जरूरी कदम’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जल्द ही देश में हर दिन औसतन 1750 मरीजों की मौत हो सकती है। रोजाना मौतों की यह संख्या बहुत तेजी से बढ़ते हुए जून के पहले सप्ताह में 2320 तक पहुंच सकती है।  रिपोर्ट के अनुसार, इस बार कोरोना से देश के टीयर-2 व टीयर-3 श्रेणी वाले शहर सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। पहली लहर के दौरान 50 फीसदी मामले 40 जिलों से आते थे, जो अब घटकर 20 जिले हो ...

हवा के जरिए फ़ैल रहा कोरोना, फ्लॉप हो रहे बचाव के हर उपाय

Image
  नई दिल्ली: कोरोना पूरी दुनिया में कहर ढहा रहा है। बेकाबू वायरस को काबू  में करने के लिए दुनियाभर में प्रयास हो रहे है लेकिन सब नाकाफी ही नजर आ रहे है। तमाम देशों की सरकारें इसे रोकने के लिए उपाय और नियम बना रही है लेकिन कोरोना के फैलने की वजह तमाम नियमों और उपायों को फेल कर रही है। हाल ही में कोरोना के फैलने की जो वजह सामने आई है, वो डराने वाली है। दरअसल, एक नई स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस हवा से फैल रहा है। इसके आगे बाकी की वजहें बहुत छोटी पड़ रही हैं, खासकर ड्रॉपलेट वाली थ्यौरी। कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार वायरस SARS-COV-2 के फैलाव को लेकर हुई एक शोध की रिपोर्ट मेडिकल जर्नल लेंसेट में छपी है, जिसमें दावा किया गया है कि हवा की वजह से कोरोना वायरस फैलता है, इसीलिए इससे बचाव और इसे रोकने की सारी तरकीबें फ्लॉप साबित हो रही हैं। ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के छह विशेषज्ञों का दल पड़ताल में शामिल था, जिसने सबूत जुटाए। इनमें कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन एनवायरमेंट साइंसेज (सीआईआरईएस) के केमिस्ट जोस- लुइस जिमेनेज भी शामिल हैं।  इस शोध कार्य की अगुवाई ऑक्सफोर...

भयावह मंजर: मौत का तांडव, रात तक हो रहे अंतिम संस्कार

Image
इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के हालात बद से बदतर होते जा रहे है। कोरोना इस कदर अपना कहर बरपा रहा है कि, लोगों को ना सिर्फ इलाज के लिए जगह नहीं मिल रही है, बल्कि मरने के बाद भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। शहर में अस्पतालों से लेकर शमशान तक भयावह मंजर देखने को मिल रहा है। इलाज के लिए अस्पतालों के बाहर मरीजों की कतार लगी हुई है, तो मौत के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए इंतजार हो रहा है। शवों के लगातार आने की वजह से सूर्यास्त के बाद रात 10 बजे तक अंतिम संस्कार का काम चल रहा है। मरीजों को सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड नहीं मिल पा रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों का इलाज नहीं हो पा रहा है और मरने वालों की संख्या में बढ़ती जा रही है। मालवा मिल मुक्तिधाम में गुरुवार शाम तक 35 शव पहुंचे। इनमें 12 कोविड के थे। श्मशान घाट पर काम करने वाले लोगों का कहना है कि लाशों का आना रुक नहीं रहा है। इंदौर के पंचकुइयां मुक्तिधाम में औसत 10 से 12 कोविड मरीजो का दाह संस्कार किया जा रहा है। बुधवार को 40 से 45 कोविड व सामान्य मौत का दाह संस्कार किया गया।  वहीं गुरुवार दोपहर तक 10 कोविड से हुईं म...

खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन, RT-PCR टेस्ट भी हो रहे फेल

Image
  नई दिल्ली: कोरोना की दूसरी लहर पहले से कई ज्यादा खतरनाक है। इस लहर में कोरोना अपने कई रूप बदल रहा है। कोरोना का ये नया स्ट्रेन जानलेवा बनता जा रहा है। इसे पकड़ पाने में RT-PCR टेस्ट लगातार फेल हो रहा है। वायरस शारीर में है लेकिन टेस्ट निगेटिव आ रहा है। RT-PCR टेस्ट भी अब सौ फीसदी भरोसेमंद नहीं रहा। दरअसल, कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित है या नहीं? इसके लिए पहले एंटीजेन टेस्ट करवाया जाता है, जिससे ये पता चलता है कि कोई व्यक्ति वायरस के संपर्क में आया या नहीं, लेकिन इसके नतीजे पर निश्चिंत नहीं हो सकते। इस टेस्ट पर बह्रोसा कम था इसलिए RT-PCR टेस्ट को फाइनल नतीजा माना जा रहा था, लेकिन अब RT-PCR  टेस्ट भी अंतिम कसौटी नहीं है। RT-PCR टेस्ट के नतीजे 20 फीसदी तक गलत साबित हो रहे हैं। यानी हर 5 में से एक व्यक्ति का टेस्ट रिज़ल्ट सही नहीं है।कई राज्यो में ऐसे मरीज मिल रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण हैं लेकिन टेस्ट बार-बार निगेटिव आ रहा है। ये कोरोना की दूसरी लहर का कहर है, सवाल ये है कि टेस्ट में वायरस पकड़ में क्यों नहीं आ रहा? जवाब में इसकी कई वजह हैं- वायरस नाक या गले में मौजूद न हो.. ...

इंदौर की मदद के लिए आगे आए सोनू सूद, भेज रहे 10 आक्सीजन जनरेटर

Image
इंदौर: कोरोना की मार झेल रहे इंदौर की मदद के लिए बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद एक बार फिर आगे आए है। शहर में ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज काफी परेशान हो रहे हैं। इसे देखते हुए सोनू सूद ने कोरोना मरीजों के लिए 10 ऑक्सीजन जनरेटर इंदौर भेजने का फैसला लिया है। उन्होंने खुद वीडियो जारी कर इस बात की जानकारी दी है।  यहां देखें सोनू सूद का वीडियो संदेश- सोनू सूद ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि आप सभी इंदौरवासी अपना खास ध्यान रखें इस महामारी में, कल मुझे पता चला था कि इंदौर में आक्सीजन की बहुत किल्लत आ रही है, इसलिए मैं आज ही 10 आक्सीजन जनरेटर इंदौर की जनता के लिए भेज रहा हूं, जिससे आपकी मुश्किलें कुछ कम हो सकें। मैं सभी इंदौरवासियों से ये गुजारिश करना चाहूंगा कि वे मिल-जुलकर जरूरमंदों के लिए योगदान दें, ताकि हम इस महामारी से जल्द से जल्द बाहर आ सकें। मुझे विश्वास है कि मां अहिल्या की इस नगरी में जब आप सब लोग जुड़कर एक-दूसरे का साथ देंगे, तो हम जल्द से जल्द इस मुश्किल से बाहर आ सकते हैं।

रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए नहीं होगी मारामारी, सरकार ने तय की

Image
  नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते देश में हाहाकार मचा हुआ है। तेजी से बढ़ते संक्रमण के चलते ना केवल अस्पतालों में बेड्स की कमी होने लगी है, बल्कि महामारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी कमी होने लगी है। देश के कई हिस्सों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए लोग परेशान हो रहे है। ऐसे में इसके कालाबाजारी की भी ख़बरें आ रही है। इंजेक्शन की कमी को देखते हुए कुछ लोग इसे महंगे दामों में बेच रहे हैं।   घरेलु बाजार में इसकी ना हो इसके लिए बुधवार को भारत सरकार ने रेमडेसिविर दवा के उत्पादन, आपूर्ति को बढ़ाने का फैसला किया है। भारत सरकार ने 6 कंपनियों को रेमडेसिविर इंजेक्शन के प्रोडक्शन की मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इंजेक्शन की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए इसकी कीमत भी तय कर दी है। केंद्र सरकार ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कीमत 3500 रूपये तय कर दी है। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत सरकार ने रेमडेसिवीर दवा के उत्पादन, आपूर्ति को बढ़ाने का फैसला किया है। इससे विनिर्माण क्षमता लगभग 80 लाख प्रति माह तक बढ़ जाएगी। इस सप्ताह के अंत तक रेमडेसिविर के निर...

शमशानों में नहीं जगह, पिता के अंतिम संस्कार के लिए 40 घंटे से कर रहा इंतजार

Image
झारखंड: देश में कोरोना की दूसरी लहर बहुत तेजी से फ़ैल रही है। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में हालात बेकाबू हो गए है। यहां बेड्स की कमी होने लगी है। दिल्ली-महाराष्ट्र के साथ ही अब अन्य राज्यों में भी स्थिति बिगड़ती जा रही है। एक और कोरोना मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है, वहीं मौत का आंकड़ा भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। हालत ये है कि, मरीजों को अस्पताल में बेड्स के लिए इंतजार करना पड़ रहा है और शमशानों में अंतिम संस्कार करने के लिए लंबी वोटिंग मिल रही है। झारखंड में भी अब हालात बिगड़ने लगे है। यहां कोरोना के इलाज के लिए पहले हॉस्पिटल्स में बेड का इंतजार और अब दाह संस्कार के लिए भी लाइन लगानी पड़ रही है। रांची में भी शवों को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है, लेकिन लंबे इंतजार के बाद ही उनका अंतिम संस्कार हो पा रहा है। एक मृतक के बेटे ने कहा कि वे पिछले 40 घंटे से अपने पिता के दाह संस्कार के लिए खड़े हैं, कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही। रविवार रात की स्थिति बहुत ही खराब हो गई। हरमू स्थित श्मशान घाट में कोरोना संक्रमित कुल 13 शव लाए गए। यहां कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के शवों का गै...

भारी पड़ी लापरवाही, इंदौर में बढ़ा लॉकडाउन

Image
  भोपाल: मध्यप्रदेश में कोरोना से बेकाबू हो रहे हालातों को देखते हुए सरकार ने कई जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। बड़वानी,राजगढ़, विदिशा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, बालाघाट,नरसिंहपुर,सिवनी ज़िलों (शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों) और जबलपुर शहर में 12 अप्रैल की रात से 22 अप्रैल की सुबह तक लॉक डाऊन रहेगा। इंदौर शहर,राऊ नगर,महू नगर, शाजापुर शहर और उज्जैन शहर  के सभी नगरों  में 19 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक निरंतर लाॅकडाऊन रहेगा। मुख्यमंत्री की ज़िला आपदा प्रबंध समितियों के साथ 10 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ़्रेन्स हुई, जिसमें ज़िला आपदा प्रबंध समितियों से विस्तृत चर्चा के बाद ये फ़ैसला लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के पैरामेडिकल, स्टाफ कंपाउंड, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी स्टाफ एवं आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहां कि संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हमें उन्हें बचाना है और हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महामारी से लड़ने के लिए दूसरों के जीवन की रक्षा के ल...

नए स्ट्रेन ने बढ़ाई डॉक्टर्स की टेंशन, RT-PCR रिपोर्ट नेगेटिव होने पर भी है संक्रमण का ख़तरा

Image
  नई दिल्ली: कोरोना की नई लहर लगातार डॉक्टर्स की चिंता बढ़ा रही है। इस नई लहर में कोरोना के कई रूप सामने आ रहे है, जो पहले से कई ज्यादा खतरनाक है। इसी बीच एक और खबर आ रही है। रैपिड एंटीजन टेस्ट और RT-PCR में रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी ख़तरा टला नहीं है। इन दोनों टेस्ट में नेगेटिव पाए जाने के बाद भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित हो सकता है। गुजरात के डॉक्टर्स के सामने लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे है, जिसमें RT-PCR टेस्ट में मरीज की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है, लेकिन हाई रेजोल्यूशन CT (HRCT) में उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया गया है। ऐसे मामलों को बढ़ते देख वडोदरा नगर निगम ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। नगर निगम ने नोटिफिकेशन में कहा है कि कोविड-19 का नया स्ट्रेन जरूरी नहीं है कि RT-PCR में पॉजिटिव रिपोर्ट दिखाएगा। इसलिए इंश्योरेंस कंपनियों और थर्ड पार्टी एडमिनिस्ट्रेटर्स को उनका इलाज कोविड संक्रमितों की तरह ही करना चाहिए। एपेडिमिक डिसीज एक्ट के तहत नगर निगम ने आदेश जारी कर कहा, 'यदि RT-PCR में किसी व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आती है, लेकिन HRCTऔर लैब इन्वेस...

सावधान! सामान्य लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, भयावह है कोरोना की नई लहर

Image
  नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना एक बार फिर अपना कहर बरपा रहा है। भारत में भी कोरोना की नई लहर तांडव मचा रही है। देश में कोरोना अपने की पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अब हर दिन भारत में एक लाख से ज्यादा मामले सामने आने लगे है। कोरोना की इस नई लहर को लेकर डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स चिंतित है, क्योकि ये पहले से कहीं ज्यादा खतरनाक है। भारत में इस डबल म्यूटेंट के फैलने के पीछे लोगों की बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। भारत में तेजी से पैर पसार रहे नए कोरोना के लक्षण भी पहले से थोड़े अलग है। नए वायरस की चपेट में आ रहे मरीजों में तरह-तरह के लक्षण देखे गए हैं। गुजरात के डॉक्टरों के अनुसार, कुछ मरीजों में कोरोना के असामान्य लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसमें पेट में दर्द, मिचली, उल्टी और ठंड लगना शामिल है। पहली लहर में कफ और बुखार को कोरोना का मुख्य लक्षण माना जा रहा था। कोरोना के लक्षणों में लगातार बदलाव के कारण ही डॉक्टर्स बिना बुखार और कफ के भी कोरोना टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा, कोरोना की दूसरी लहर में कोरोना के मरीजों में ज्वाइंट पेन, मांसपेशियों में दर्द, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब...

बेकाबू कोरोना ने 'लॉक' किया मध्यप्रदेश, दो दिन रहेगी तालाबंदी

Image
भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले सरकार की चिंता बढ़ा रहे है। बेकाबू कोरोना को देखते हुए शिवराज सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में दो दिन का लॉकडाउन लगाया है। शहरी क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक तालाबंदी जारी रहेगी।

भयावह हो रहे हालात, अस्पतालों में बेड्स की कमी, किराये पर ले रहे होटल

Image
  नई दिल्ली : भारत में कोरोना की नई लहर विकराल रूप लेती जा रही है। कई राज्यों में हालात बाद से बदतर होते जा रहे है। जो हालात एक साल पहले से, आज उससे कई ज्यादा गंभीर हालात है। पिछले 24 घंटे में ही देश में 1.15 लाख से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं, जो अबतक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इतना ही नहीं एक्टिव केस का आंकड़ा फिर से दस लाख की ओर बढ़ रहा है। इस बीच दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बेड्स को लेकर मारामारी देखने को मिल रही है। इनके अलावा पुणे, नागपुर जैसे शहरों में भी बेड्स की कमी दिखाई पड़ रही है।  मुम्बर में हर रोज औसतन 10 हजार मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में बेड्स को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। बीएमसी की वेबसाइट पर जारी आंकड़े के मुताबिक, मुंबई में अभी बेड्स कमी नहीं है, लेकिन ये आंकड़ा तेज़ी से बढ़ रहा है। बीएमसी के चार्ट के मुताबिक, मुंबई में अभी कोरोना रिजर्व के 5400 के करीब बेड्स खाली हैं। मुंबई में करीब 17 हज़ार बेड्स भर चुके हैं। यहां करीब 136 आईसीयू बेड्स खाली हैं. जबकि 51 वेंटिलेटर बेड्स ही खाली बचे हैं।  मुंबई की तरह ही दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे ...

गजब की पहल! वैक्सीन लगवाने वालों को गिफ्ट कर रहे सोना

Image
  गुजरात: कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सरकार लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 45 साल के ज्यादा के लोगों को टीका लगवाने की छोट दे दी है। साथ ही अपील में सभी दिन टीकाकरण केंद्र खुले रखने के आदेश दिए है। ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाए इसके लिए कई जगहों पर कैंप भी लगाए जा रहे है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान भी चलाए जा रहे है। पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाए इसके लिए अनोखी पहल देखने को मिली है। राजकोट में कोरोना वैक्सीन लगवाने पर महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है। गुजरात में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है ऐसे में लोग ज्यादा से ज्याद वैक्सीन लगवाएं इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। स्वर्णकार समुदाय ने आम लोगों को टीका लगाने के लिए तोहफे देने की शुरुआत की है। कोरोना वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिए जा रहे हैं। राजकोट के स्वर्णकार समाज के सहयो...

'हम 11 फिदायीन है, योगी-शाह को उड़ा देंगे', CRPF को मिला धमकी भरा मेल

Image
  मुंबई : सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में एक मेल भेजकर धमकी दी गई है, जिसके बाद महाराष्ट्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। सीआरपीएफ मुख्यालय में आए इस धमकी भरे में मेल में सार्वजनिक जगहों, मंदिरों और एयरपोर्ट पर मल्टीपल बम ब्लॉस्ट की धमकी दी गई है। साथ ही इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक मेल में भारत में छिपे लश्कर ए तैय्यबा के मुखबिरों का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही तीन राज्यों में 200 किलो हाई ग्रेड आरडीएक्स की मौजूदगी की बात भी बतायी गई है। धमकी भरे इस मेल में कहा गया है कि महाराष्ट्र में 11 से ज्यादा आतंकी और आत्मघाती हमलाव एक्टिव हैं।   जानकारी के मुताबिक़ मेल में धार्मिक स्थलों जैसी जगह पर हमले की बात कही गई है। साथ ही लिखा है कि, वह योगी आदित्यनाथ और अमित शाह को भी उड़ा देंगे। इन दोनों नेताओं को फिदायीन हमले से मारने की बात कही गई है। मेल में कहा गया है कि, हम 11 फिदायीन है, जो अमित शाह और योगी आदित्यनाथ को मारेंगे। सीआरपीएफ के थ्रेट मैनेजमेंट सिस्टम को मेल मिलने के बाद उसे एनआ...

दुनिया पर मंडरा रहा विश्व युद्ध का ख़तरा, एक महीने में छिड़ सकती है जंग

Image
नई दिल्ली: दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध का ख़तरा मंडराने लगा है। रूस-युक्रेन सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते विश्व युद्ध की आशंका हग्रा गई है। जानकारों का कहना है कि, यदि हालात नहीं सुधरे को एक महीने के अंदर विश्व युद्ध छिड़ सकता है। रूस ने हाल ही में विवादित सीमा पर अपने चार हजार सैनिकों को भेजा है। रुसी सेना के इस बड़े मूवमेंट से यूरोप हाई अलर्ट पर है। दोनों देशों में चल रहा तनाव कम नहीं हुआ, तो दुनिया को कोरोना संकट के बीच विश्व युद्ध का सामना करना पड़ सकता है। WION में छपी खबर के अनुसार, स्वतंत्र रूसी सैन्य विश्लेषक पावेल फेलगेनहर का कहना है कि जिस तरह के हालात हैं उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले कुछ हफ्तों में यूरोपीय या विश्व युद्ध जैसा बड़ा खतरा सामने आने वाला है। उन्होंने आगे कहा, ‘खतरा बढ़ रहा है और तेजी से बढ़ रहा है। मीडिया में भले ही इस बारे में ज्यादा बात न हो, लेकिन हमें बेहद बुरे संकेत दिखाई दे रहे हैं। पावेल फेलगेनहर ने कहा कि यह विवाद केवल दो देशों तक ही सीमित नहीं रहेगा। इसमें यूरोपीय या विश्व स्तर पर युद्ध का रूप लेने की भी क्षमता है। फेलगेनहर का यह बयान रूस के राष्ट...

नक्सलियों के टॉप कमांडर्स की लिस्ट तैयार, ऑपरेशन 'प्रहार-3' में होंगे ढेर

Image
बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के दौरान जिस तरह से सुरक्षाबलों पर हमला किया गया, उसके बाद अब नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान का खाका तैयार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक़, इस प्लान नक्सलियों के उन टॉप कमांडर्स के नाम शामिल है, जो आने वाले दिनों में ढेर किए जाएंगे। सुरक्षा एजेंसियां मोस्टवांटेड नक्सली कमांडर की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ़ जल्द ही बड़ा ऑपरेशन शुरू करेंगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत उन बड़े नक्सलियों को निशाना बनाने की तैयारी है, जो भोले भाले युवाओं का ब्रेनवाश कर उनको नक्सल गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाते हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर की लिस्ट बनाई है, उसमें PLGA-1 का सबसे बड़ा कमांडर हिडमा शामिल है, जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बना सकता है। सूत्रों के मुताबिक़, इस लिस्ट में सिर्फ हिडमा ही नहीं कई दूसरे नक्सली लीडर भी शामिल हैं. Hidma.. naxali Military coy.6 का टॉप क...

फिर शाहदत, फिर अपमान... आखिर कब तक...?

Image
सुरभि भावसार  देश के दुश्मनों ने एक बार फिर गहरी चोट पहुंचाई है। भारत मां के सपूतों ने फिर अपने प्राणों का बलिदान दिया है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में हमारे 22 जवान शहीद हो गए हैं और करीब 31 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इस ऑपरेशन में 15 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कई जवान अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। शहीद जवानों के शव गांव के ही करीब जंगलों में मिले है। बताया जा रहा है कि, नक्सली उनके हथियार, जूते और कपड़े तक ले गए। नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर रॉकेट लॉन्चर और एलएमजी से हमला किया था।  भारत के वीर सपूतों की शाहदत पर एक बार फिर देश में गुस्सा होगा, सरकार से जवाब मांगा जाएगा, राजनीति होगी। शाहदत को नमन करने के लिए एक बार फिर लोग मोमबत्ती लेकर इकठ्ठा होंगे। 'भारत माता की जय', 'वीर जवान अमर रहे' जैसे नारे सुनाई देंगे। खैर शहीदों को श्रद्धांजलि देना, नारे लगाना गलत नहीं है, लेकिन कब तक हम ऐसे ही मोमबत्तियां जलाकर नारे लगाते रहेंगे? कब तक दुश्मन हमारे ही घर में घुसकर हमें चोट पहुंचाते रहेंगे? कब तक हम सरकार से जवाब मांगते रहेंगे? कब तक बदला लेने के ल...

खो गए 'लड्डू गोपाल', ढूंढने वाले को 11 हजार का इनाम

Image
वृन्दावन: किसी चीज के गूम हो जाने पर इसे ढूँढने वाले तो आपने हजार देखे होंगे लेकिन अपने भगवान् के खो जाने पर उनकी खोज में पोस्टर लगे शायद ही कहीं देखे हो। भगवान् कृष्ण की नगरी वृन्दावन में एक शख्स के लड्डू गोपाल खो जाने पर उसने पोस्टर की मदद ली है। लड्डू गोपाल की तलाश में दिल्ली का परिवार पिछले एक सप्ताह से वृंदावन में ही डेरा डाले हुए है। ठाकुरजी की खोज के लिए संबंधित परिवार ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास दीवारों पर पोस्टर लगवा दिए हैं, जिसमें 11 हजार रुपये देने की घोषणा की है। दिल्ली के रमेश नगर निवासी एक परिवार होली से पूर्व वृंदावन आया हुआ था। श्रीबांकेबिहारी के दर्शन को नियमित वृंदावन आने वाला यह परिवार अपने साथ ही घर से लड्डू गोपाल को भी लाया था। रंगभरनी एकादशी के दिन भीड़ के दबाव में लड्डू गोपाल को श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रख दिया गया, जहां से उन्हें कोई उठा ले गया। इससे परेशान दिल्ली का परिवार काफी समय तक अपने लड्डू गोपाल को खोजता रहा। जानकारी क्षेत्रीय पुलिस को भी दी। काफी खोजबीन के बाद जानकारी न लगने पर संबंधित भक्त परिवार ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास पोस्टर लगा दिए...

ये कैसी लापरवाही, फोन में व्यस्त नर्स ने महिला को एक बार में लगा दी दो वैक्सीन

Image
  कामपुर: कोरोना के खतरे से निपटने के लिए सरकार वैक्सीनेशन की रफ़्तार बढ़ा रही है। वैक्सीनेशन को रफ़्तार देने के लिए सरकार ने एक अप्रैल से 45 साल से ज्यादा के लोगों को टीका लगाने की अनुमति दे दी है। साथ ही अप्रैल में छुट्टी वाले दिन भी टीका लगाने का आदेश दिया है। सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी सरकार कोरोना के फैलते संक्रमण को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रही है। सरकार लगातार लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रही है लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग ही लापरवाही करने लगे, तो आप क्या कहेंगे। कानपुर ने स्वास्थ्य विभाग की ऐसी ही लापरवाही सामने आई है। कानपुर देहात में एक एएनएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोबाइल में बात करते करते एक महिला को एक ही समय मे दो बार कोविड वैक्सीन लगा दी। जब महिला ने दो वैक्सीन लगाने के बारे पूछा तो नर्स ने गलती बताकर उन्हें ही फटकार लगा दी। इस पूरे घटनाक्रम के मुताबिक, कानपुर देहात जिले के मंडोली पीएचसी में तैनात एएनएम अर्चना को स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीन लगाने की ज़िम्मेदारी दी गई थी. लेकिन अर्चना अपने मोबाइल पर बात करने में इतनी मशरूफ थी कि उसने मंडौली क्षे...