चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर, 8 शव बरामद



देहरादून: उत्तराखंड के चमोसी में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारत-चीन सीमा के पास स्थित नीती घाटी के सुमना क्षेत्र में आईटीबीपी की बटालियन की पोस्ट के पास ग्लेशियर टूट गया। ग्लेशियर टूटने से यहां बड़ी संख्या में लोग फंस गए और अफरा-तफरी मच गई। लोगों को बचाने के लिए सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कर दिया है। सेना ने करीब ४३० लोगों को बचा लिया है और 8 शव बरामद कर लिए गए है।

सेना के अनुसार अभी तक 8 शव हुए बरामद हुए हैं। लगभग 425 से 430 लोगों के फंसे होने की आशंका है। लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है।  भारतीय सेना के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सेना के अनुसार सुराई ठोटा से लेकर मलारी क्षेत्र में कई ग्लेशियरों के सड़क पर गिरने की जानकारी है। दो शव सुबह 7:30 बजे बरामद किए गए, वहीं 9 से 10: के बीच छह शव बर्फ से बाहर निकाले गए।

सुमना में घायलों को जोशीमठ सेना के अस्पताल में वायुसेना के हेलिकॉप्टर से पहुंचाने की कोशिश हो रही है। ग्लेशियर जोशीमठ समुना इलाके में टूटा. यहां पर बीआरओ कैंप में लोग मौजूद थे, बर्फबारी के दौरान हुए हिमस्खलन ये लोग फंस गए, जिन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी किया गया।  बीते पांच दिनों से लगातार भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। चार से पांच जगहों पर सड़क कट गई है। घटनास्थल के पास ही सेना और मजदूरों के कैंप हैं, जो सड़क बनाने के लिए वहां रहते हैं।

वहीं घटना के बाद से उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। सीएम ने ट्विटर पर लिखा है कि नीती घाट के सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना मिली है। इस संबंध में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वे लगातार जिला प्रशासन और बीआरओ के संपर्क में हैं। एनटीपीसी और  अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न होने पाये।








Comments