गजब की पहल! वैक्सीन लगवाने वालों को गिफ्ट कर रहे सोना
गुजरात: कोरोना की तेजी से बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए सरकार लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील कर रही है। वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 45 साल के ज्यादा के लोगों को टीका लगवाने की छोट दे दी है। साथ ही अपील में सभी दिन टीकाकरण केंद्र खुले रखने के आदेश दिए है। ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाए इसके लिए कई जगहों पर कैंप भी लगाए जा रहे है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए कई तरह के अभियान भी चलाए जा रहे है।
पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात में ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवाए इसके लिए अनोखी पहल देखने को मिली है। राजकोट में कोरोना वैक्सीन लगवाने पर महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर गिफ्ट में दिया जा रहा है।
गुजरात में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है ऐसे में लोग ज्यादा से ज्याद वैक्सीन लगवाएं इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। स्वर्णकार समुदाय ने आम लोगों को टीका लगाने के लिए तोहफे देने की शुरुआत की है। कोरोना वैक्सीन लगाने वाली महिलाओं को सोने की नोज पिन और पुरुषों को हैंड ब्लेंडर दिए जा रहे हैं।
राजकोट के स्वर्णकार समाज के सहयोग से राजकोट नगर निगम द्वारा किशोर सिंहजी प्राथमिक विद्यालय में सोनीबाजार में नि:शुल्क कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 751 महिलाओं को नोज पिन और 580 पुरुषों को टीकाकरण होने के बाद हैंड ब्लेंडर दिए गए। जैसे ही लोग वैक्सीन लेकर बाहर निकलते हैं, पहले तो उनका स्वागत किया जाता है। फिर पुरुषों को हैंड ब्लैंडर गिफ्ट के तौर पर दिया जाता है और महिलाओं को सोने की एक नोज पिन दी जाती है।
राजकोट के लोगों ने कोरोना वैक्सीन को बढ़ावा देने के लिए एक शानदार तरीका खोज निकाला है. जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। इसके अलावा लोगों को वैक्सीन फायदे और साइड इफेक्ट के बारे में बताया जा रहा है।
गुजरात में कोरोना वायरस का संक्रमण बेहद तेजी से बढ़ रहा है. यहां लगातार दूसरे दिन 2800 से ज्यादा नए मामले सामने आए. वहीं, एक बार फिर सूरत में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए।

Comments
Post a Comment