राहुल गांधी कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना संक्रमित पाए गए है। मंगलवार दोपहर को राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने कोरोना में चपेट में आने की जानकारी दी। उन्होंने संपर्क में आए सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
राहुल गांधी ने मंगलवार दोपहर ट्वीट कर जानकारी दी कि हल्के लक्षणों के अनुभव के बाद वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जो भी उनके संपर्क में आए हैं, वो सभी लोग सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

Comments
Post a Comment