नक्सलियों के टॉप कमांडर्स की लिस्ट तैयार, ऑपरेशन 'प्रहार-3' में होंगे ढेर



बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन प्रहार के दौरान जिस तरह से सुरक्षाबलों पर हमला किया गया, उसके बाद अब नक्सलियों के खिलाफ एक बड़े अभियान का खाका तैयार हुआ है। सूत्रों के मुताबिक़, इस प्लान नक्सलियों के उन टॉप कमांडर्स के नाम शामिल है, जो आने वाले दिनों में ढेर किए जाएंगे।

सुरक्षा एजेंसियां मोस्टवांटेड नक्सली कमांडर की लिस्ट बनाकर उनके खिलाफ़ जल्द ही बड़ा ऑपरेशन शुरू करेंगी। सूत्रों ने जानकारी दी है कि ऑपरेशन प्रहार-3 के तहत उन बड़े नक्सलियों को निशाना बनाने की तैयारी है, जो भोले भाले युवाओं का ब्रेनवाश कर उनको नक्सल गतिविधियों में शामिल करने के लिए उकसाते हैं।

सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के टॉप कमांडर की लिस्ट बनाई है, उसमें PLGA-1 का सबसे बड़ा कमांडर हिडमा शामिल है, जिसके बारे में सुरक्षा बलों को हाल ही में पता चला है कि वो सुकमा के जंगलों में छिपकर सुरक्षा बलों को निशाना बना सकता है। सूत्रों के मुताबिक़, इस लिस्ट में सिर्फ हिडमा ही नहीं कई दूसरे नक्सली लीडर भी शामिल हैं.

Hidma.. naxali Military coy.6 का टॉप कमांडर।

.kamlesh उर्फ लछु... नक्सली Military no 1 का कमांडर।

Saket. Nureti ..नक्सली Platoon no.1 का कमांडर

Lalu dandami PL No.1 का नक्सली कमांडर

Mangesg gond..PL..No.2 ka कमांडर

.Ram ji..Pl.no.2 ka का कमांडर।

Millitry Pl..no17  का कमांडर सुखलाल

मलेश, DVCM  मिलिट्री प्लाटून.16 का कमांडर।

सूत्रों ने जानकारी दी है कि कल की समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में और तेजी लाई जाएगी। साथ ही इसके लिए ह्यूमन इंटेलिजेंस और टेक्निकल इंटेलिजेंस का सहारा लिया जाएगा। यही नहीं अब बड़े स्तर पर NTRO सुरक्षा एजेंसियों की रियल टाइम जानकारी देकर मदद करेगा।





Comments